• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : जयपुर के बिजनेसमैन परिवार के 6 लोग घायल, पिकअप को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकराई कार

Major Accident on Delhi-Mumbai Expressway : 6 Members of Jaipur Business Family Injured - Alwar News in Hindi

अलवर | दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हरिद्वार से जयपुर लौट रहे एक बिजनेसमैन परिवार की अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ौदामेव थाना प्रभारी मोहन गुर्जर के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच हुई। जयपुर के 'दादी का फाटक' निवासी बिजनेसमैन पुनीत अग्रवाल (42) अपनी मां अल्का (66), पत्नी बबीता (38) और दो बेटों—सौम्य (9) व लक्ष्य (11)—के साथ हरिद्वार से दर्शन कर लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर अचानक एक पिकअप उनकी कार के सामने आ गई। कार चालक अमित चौधरी ने पिकअप को बचाने के लिए संतुलन बनाने की कोशिश की, लेकिन कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में घायल पुनीत अग्रवाल के 11 वर्षीय बेटे लक्ष्य ने रोते हुए बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके पापा सड़क पर गिर गए और काफी देर तक तड़पते रहे। लक्ष्य के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप और ट्रक चालक मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गए। बाद में राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुँचाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुँची। सभी घायलों को तुरंत अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में पुनीत अग्रवाल की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का अंदेशा है कि पिकअप ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहनों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Accident on Delhi-Mumbai Expressway : 6 Members of Jaipur Business Family Injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi-mumbai expressway, alwar road accident, jaipur businessman, punit agarwal, barodamev police, expressway crash, road safety, haryana-rajasthan border news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved