• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निकाय चुनाव अलवर जनसभा में भाजपा पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने साधा निशाना,कहा - शहर में सफाई ठेका 500 गुना बढ़ा, सफाई आधी भी नहीं

Leader of Opposition Tikaram Jully targets BJP at Alwar municipal election rally - Alwar News in Hindi

अलवर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नगर निकाय चुनाव में वार्ड 50 से रजनी सैनी और वार्ड 27 से पिंकी रानी कांग्रेस प्रत्याशियों की सभा को संबोधित करते हुए अलवर शहर की मौजूदा हालत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अलवर में किसी संसाधन की कमी नहीं है, लेकिन पिछले 3 साल में शहर की दशा खराब हुई है। जूली ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले तीन सालों में सफाई का ठेका 400-500 गुना बढ़ गया है, लेकिन सफाई आधी भी नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि अगर वार्ड के लोग खुद पीछे लगकर काम न कराएं तो हालात ओर भी बदतर हो जाए। उन्होंने पानी की किल्लत और गंदा पानी पर निशाना साधते हुए कहा कि अलवर में एक सीनियर बुजुर्ग अधिवक्ता ने पानी नहीं आने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली और गंदा पानी पीने से लोगों की मौत तक हो गई। ये अलवर की वर्तमान स्थिति है और शहर की सरकार कोरी वाहवाही लूटने से पीछे नहीं हट रही।
जूली ने किया भंवर जितेंद्र सिंह के कार्यकाल का जिक्र
नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के विजन को याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय पटरी पार और इस पार का भेद खत्म करने के लिए फ्लाईओवर, हाईवे, सीवरेज लाइन, सड़कों का चौड़ीकरण, मोती डूंगरी, कंपनी बाग, इनडोर स्टेडियम और मिनी सचिवालय जैसे बड़े काम हुए थे। लोग देखते थे कि अलवर में विकास हो रहा है।लेकिन भाजपा सरकार आते ही शहर के विकास पर ब्रेक लग गया।उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आज लोगों को समझना होगा कि कौन सोच के साथ काम कर रहा था और किसके पास कोई विजन नहीं है। कांग्रेस के समय में अलवर के चारों तरफ हाईवे बने थे, लेकिन आज बहरोड़ रोड पर हाईवे तोड़ा जा रहा है और सरिस्का रोड की हालत भगवान भरोसे है।
अलवर वार्ड 58 में लोकतंत्र की सरेआम हो रही हत्या
नेट प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत अग्रवाल को 2012 में कोर्ट बरी कर चुका है, पुलिस वेरिफिकेशन में भी क्लीन हैं, फिर भी भाजपा के दबाव में 14 साल पुराने खत्म मामले पर देर रात नामांकन खारिज किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि अलवर प्रशासन भाजपा का गुलाम बनकर काम कर रहा है।उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से तुरंत हस्तक्षेप करने यह तानाशाही भरा फैसला वापस लेने और हेमंत अग्रवाल का नामांकन बहाल करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि यह निष्पक्षता पर कलंक है। प्रशासन याद रखे, वो संविधान का नौकर है, भाजपा का नहीं।
जूली बोले पहले तो यह सरकार चुनाव टालती रही कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बौखलाहट सामने आ रही है।
जूली ने शहर में कांग्रेस के चुनाव कार्यालयों का रिबन काटकर किया उद्घाटन
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस प्रत्याशियों के कार्यालय का उद्घाटन विधिवत रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा राज में प्रदेश की जनता पानी, सड़क और सफाई जैसी बुनियादी चीजों के लिए तरस रही है और त्रस्त हो चुकी है।
जूली ने कहा कि कांग्रेस राज में नगर परिषद अलवर को नगर निगम का दर्जा दिया गया लेकिन भजनलाल सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। अलवर बहादरपुर चिकानी जैसी घटनाएं इसका सबूत हैं जहां लोग पानी और सड़कों के लिए 'अर्द्ध समाधि' लेने को मजबूर हैं। यह सरकार सिर्फ नारों और घोषणाओं की सरकार है। जमीन पर जनता को राहत देने में पूरी तरह फेल रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अलवर नगर निगम को कचरा घर बना दिया है। समय पर कचरे की गाड़ी नहीं आती, नालियां जाम हैं, सड़के टूटी पड़ी हैं और भाजपा के नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में फूंका जोश,लगे कांग्रेस जिंदाबाद के नारे
जूली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं और एकजुट होकर 65 वार्डों में कांग्रेस का परचम लहराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक ध्रुवीकरण और अफवाहों से चुनाव जीतना चाहती है, इससे सावधान रहना होगा।उन्होंने कहा कि ने वार्ड-वार्ड में खुल रहे कार्यालय इस बात का संकेत हैं कि अलवर की जनता ने भाजपा की कुशासन से मुक्ति का मन बना लिया है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब मैदान में है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित गोयल,रमन सैनी, नरेंद्र शर्मा, डॉ गौरव यादव हरिकिशन मीना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Leader of Opposition Tikaram Jully targets BJP at Alwar municipal election rally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: leader of opposition, tikaram jully, bjp at alwar, municipal election, rally, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved