• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तवे की रोटी नहीं, जनता का मूड पलटने वाला है, भाजपा को अपने अहंकार की रोटी सेकना बंद करना चाहिए : टीकाराम जूली

It is not a roti on a griddle; the public mood is about to flip. The BJP should stop trying to bake its own agenda out of arrogance: Tikaram Jully - Alwar News in Hindi

अलवर। भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल के राजस्थान में पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा समाप्त होने और सभी दस नगर निगमों में भाजपा के बोर्ड बनने के दावे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तीखा पलटवार किया है। जूली ने कहा कि भाजपा नेता तवे की रोटी की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि जनता कोई रोटी नहीं, लोकतंत्र की मालिक है और चुनाव में जनता ही सत्ता का रुख तय करती है।

जूली ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “भाजपा को तवे की रोटी की चिंता छोड़कर अपनी सरकार की हालत देखनी चाहिए। जनता के मुद्दे तवे पर रखी रोटी की तरह पलटने से हल नहीं होते। महंगाई, बेरोजगारी, बिजली-पानी की समस्याएं और आम आदमी की परेशानियां भाषणों से दूर नहीं होंगी।” उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी जिस आत्मविश्वास के साथ सभी दस नगर निगमों में भाजपा के बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं, वह जनता के बीच जाने के बाद शायद दिखाई नहीं देगा। चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और इसमें किसी पार्टी की जीत का फैसला प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं, बल्कि जनता के वोट से होता है।
जूली ने कहा कि भाजपा नेता यदि वास्तव में जनता के बीच लोकप्रियता को लेकर इतने आश्वस्त हैं तो सरकार के कामकाज का हिसाब लेकर जनता के बीच जाएं। सिर्फ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पर चुनाव जीतने का सपना देखने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता।नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के “24 घंटे खुले दरवाजे” के दावे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “दरवाजे खुले होने का दावा अलग बात है और जनता की समस्याओं का समाधान होना अलग बात। राजस्थान की जनता को दरवाजे नहीं, समाधान चाहिए।”
जूली ने कहा कि भाजपा को चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे करने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में जनता भाजपा के अहंकार और खोखले दावों का जवाब अपने वोट से देगी और कांग्रेस को मजबूत करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-It is not a roti on a griddle; the public mood is about to flip. The BJP should stop trying to bake its own agenda out of arrogance: Tikaram Jully
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikaram jully, rajasthan congress, bjp rajasthan, radha mohan das agarwal, rajasthan politics, municipal elections rajasthan, nagar nigam election, alwar news, rajasthan leader of opposition, bhajanlal sharma, congress bjp clash, rajasthan politics news, local body elections, municipal election 2026, rajasthan congress news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved