• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अलवर में 38 करोड़ की लागत से बने मथुरा रेललाइन ओवर ब्रिज का लोकार्पण

जयपुर/अलवर। स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भावना के अनुरूप राजस्थान को स्मार्ट राज्य बनाने की दिशा में निरंतर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

कृपलानी गुरुवार को अलवर शहर में लगभग 38 करोड़ की लागत से बने मथुरा रेललाइन ओवर ब्रिज का लोकार्पण कर जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास करा रही है, इस क्रम में न केवल बड़े नगरों, बल्कि राज्य के छोटे-छोटे शहरों में भी गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने नगर विकास न्यास और नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि शीघ्र ही अलवर शहर को ओडीएफ करें। इस पर अधिकारियों ने कहा कि 30 नवंबर तक शहर को खुले में शौच जाने से मुक्त करा दिया जाएगा। उन्होंने श्रम विभाग के श्रमिक कार्ड के बारे में बताते हुए कहा कि श्रमिक कार्ड बनवाने के पश्चात सरकार द्वारा जन्म से अंतिम समय तक सहायता प्रदान की जाती है। सभी श्रमिक बंधु श्रमिक कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने मथुरा और ब्रिज के पास सडक़ बनवाने की घोषणा की। साथ ही निर्माणाधीन मिनी सचिवालय को शीघ्र पूरा कराने की बात कही।

इस अवसर पर श्रम मंत्री डॉक्टर जसवंत सिंह यादव, अलवर शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल, अलवर नगर विकास न्यास के अध्यक्ष देवीसिंह शेखावत ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना, उप जिला प्रमुख रमन गुलाटी, नगर परिषद की उप सभापति शशि तिवाड़ी, किशनगढ़बास के उप प्रधान श्रीकिशन गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि पूर्व जिला प्रमुख डॉ. किरण यादव, संजय शर्मा, के.के.गुप्ता, अशोक गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-innogration of over bridge on the Mathura Railline in Alwar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: over bridge, mathura railline, alwar, autonomous government and urban development minister shrichand kripalani, labor minister dr jaswant singh yadav, alwar city mla banwari lal singhal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved