अलवर l भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब-जम्मू कश्मीर प्रभारी डॉ.सतीश पूनियां (राज्यसभा सांसद) ने अलवर दौरे पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत का नौजवान, राजस्थान का नौजवान और अलवर का नौजवान जब नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा हो जाएगा तो नशा भी उसी तरह देश से गायब हो जाएगा, जिस तरह समय के साथ समाज की अनेक बुराइयां समाप्त हुई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत रविवार को अलवर में आयोजित वॉकथॉन में युवाओं से संवाद करते हुए सतीश पूनियां ने नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अभियान में जुटी 'माय भारत' की टीम का भी आभार जताया।
वॉकथॉन के दौरान युवाओं ने नशामुक्त रहने तथा स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंजाब की राजनीतिक परिस्थितियों पर मीडिया के सवाल के जवाब में पूनिया ने कहा कि पंजाब में जनता अब भारतीय जनता पार्टी को एक राजनीतिक विकल्प के रूप में देख रही है। आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नशा, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर जनता में असंतोष है, जबकि कांग्रेस आंतरिक विभाजन से जूझ रही है। ऐसे में कांग्रेस के राजनीतिक पुनर्जीवन की संभावना नजर नहीं आती।
उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।
सतीश पूनियां ने कहा कि पंजाब कभी खुशहाली, समृद्धि, खेल प्रतिभाओं, कृषि शक्ति और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के लिए जाना जाता था। पंजाब की यह पहचान आज भी कायम है, लेकिन नशे की समस्या ने प्रदेश की एक अलग और चिंताजनक तस्वीर भी सामने रखी है। नशे ने अनेक परिवारों को प्रभावित किया है और कई परिवार पूरी तरह बर्बाद हुए हैं।
उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी का नेटवर्क देश के दूसरे हिस्सों तक भी फैल रहा है। इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल किसी एक राज्य की समस्या मानकर नहीं चलाया जा सकता।
पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशे की समस्या को लेकर लगातार चिंता व्यक्त की है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए देश को नशामुक्त बनाना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि भाजपा ने पंजाब में पहली बार नशे के खिलाफ सीधे तौर पर व्यापक अभियान चलाया। 18 से 30 सितंबर तक प्रदेश में करीब चार हजार किलोमीटर की चार यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं के माध्यम से पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों तक पहुंचने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ जनजागरण और जनमत तैयार करना था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। भाजपा इसी दिशा में संगठन और समाज के स्तर पर काम कर रही है।
पूनियां ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में नशा, अपराध और भ्रष्टाचार तीन प्रमुख मुद्दे हैं। इन मुद्दों को लेकर जनता में सरकार के प्रति असंतोष बढ़ रहा है और भाजपा एक राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंतरिक विभाजन से जूझ रही है और उसका संगठनात्मक एवं राजनीतिक पुनर्जीवन कठिन दिखाई देता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में अपने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर रही है। पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि चुनाव जीतकर प्रदेश में बेहतर शासन व्यवस्था स्थापित करना है। भाजपा की सरकार बनने पर निवेश बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने, कानून-व्यवस्था मजबूत करने, नशे पर प्रभावी नियंत्रण और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन को प्राथमिकता दी जाएगी।
पूनियां ने पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान के दौरान सामने आए अनुभव साझा करते हुए कहा कि नशे की समस्या कितनी भयावह है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक परिवार में एक मां के पांचों बेटे नशे के कारण दुनिया से चले गए। एक अन्य मामले में नशे के लिए बेटे ने अपनी ही मां को गोली मार दी। ऐसी घटनाएं सुनकर मन में पीड़ा और वेदना होती है।
उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं है। इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ समाज, परिवार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है l
पूनिया ने अभिभावकों से बच्चों की परवरिश और देखभाल को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस या आईपीएस बनने का सपना देखते हैं, लेकिन इससे पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि बच्चा गलत रास्ते पर तो नहीं जा रहा और नशे की ओर तो नहीं बढ़ रहा।
उन्होंने कहा कि बच्चा रहेगा तो आईएएस-आईपीएस भी बन जाएगा। बच्चा स्वस्थ और व्यवस्थित रहेगा तो आगे चलकर अपने परिवार का भी बेहतर तरीके से पालन-पोषण करेगा। लेकिन यदि बच्चा नशे के चंगुल में फंस गया तो उससे बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया और वीडियो के माध्यम से नशे से जुड़ी भयावह तस्वीरें और घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार, संगति और गतिविधियों पर लगातार नजर रखनी चाहिए।
राजस्थान में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूनियां ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार के दौरान नशे के खिलाफ पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में करीब चार गुना अधिक कार्रवाई हुई है। नशे की तस्करी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के साथ मादक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की करीब 1100 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और फेंसिंग के माध्यम से निगरानी की जा रही है। नशे की समस्या की जड़ें गहरी हैं और इसे एक दिन में समाप्तनहीं किया जा सकता। इसके लिए लगातार अभियान चलाने, तस्करी के नेटवर्क पर प्रहार करने और युवाओं को नशे से दूर रखने की जरूरत है।
सतीश पूनियां ने राजस्थान के आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर कहा कि हाल में हुए निकाय चुनावों में भाजपा को सफलता मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले ढाई साल के कामकाज का असर आगामी पंचायत चुनावों में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के कामकाज के आधार पर जनता के बीच जाएगी।
वसुंधरा राजे वरिष्ठ और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ.सतीश पूनियां ने उन्हें भाजपा की प्रतिष्ठित और वरिष्ठ नेता बताया। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे ने केंद्रीय मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनके जैसे बड़े राजनीतिक कद वाले नेता के संदर्भ में ‘नाराजगी’ जैसे शब्द का इस्तेमाल उचित नहीं लगता। राजस्थान ही नहीं, राष्ट्रीय राजनीति में भी उनकी उपस्थिति और भूमिका का प्रभाव रहा है।
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
नंदा देवी राजजात: हिमालय का महाकुंभ, जब बेटी को ससुराल विदा करते हैं पहाड़ के लोग
दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर नई पाबंदियों की मांग, 'पटियाला पेग' समेत 4 गाने नहीं गाने को कहा
गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म 'हीरो की हॉररिन' का पोस्टर आया सामने, डरावनी एक्ट्रेस ने मचाया तहलका
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
‘भारत से दुनिया तक’: ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
6 Best Data Science Courses in Jaipur (2027)
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
कॉस्मेटिक सर्जरी पर श्रुति हासन का बेबाक बयान, शराब की लत पर कहा- 'आठ साल तक नहीं पी एक बूंद'
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
सा रे गा मा पा में शिवानी की परफॉर्मेंस ने कुमार सानू को किया भावुक, छुए पैर और गिफ्ट की लग्जरी घड़ी
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में बड़ा जल हादसा : मिसिसिपी नदी में टैंकर ने यात्री क्रूज़ जहाज को मारी टक्कर, एक तरफ झुका क्रूज़, 32 घायल

अमेरिका में एयर ट्रैफिक संचार व्यवस्था ठप होने से मचा हड़कंप : देशभर में घंटों रुकी रहीं उड़ानें, गृह सुरक्षा मंत्री ने साइबर हमले से किया इनकार

राहुल गांधी पहुंचे हैदराबाद, गिग वर्कर्स से मुलाकात और भारत समिट सत्र को करेंगे संबोधित
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 14/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope