• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शादी के दो दिन बाद दूल्हे की मौत : बाथरूम में गिरा, परिवार को साइलेंट अटैक का शक, पोस्टमार्टम से ही साफ होगी वजह

Groom dies two days after wedding: Falls in bathroom, family suspects silent attack, cause revealed only after post-mortem - Alwar News in Hindi

अलवर। शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के दो दिन बाद 25 वर्षीय दूल्हे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आदित्य जाटव निवासी शिवाजी पार्क, अलवर की शादी 25 नवंबर की रात 60 फुट रोड निवासी पुलिस कांस्टेबल श्याम सिंह की बेटी नय्या से हुई थी। शादी की रस्में खुशी और उल्लास के साथ पूरी हुईं, लेकिन सुबह परिवार पर ऐसा दुख टूट पड़ा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे आदित्य बाथरूम में बेहोशी की हालत में गिरा मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस मौत से दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। दूल्हन नय्या भी जैसे ही अस्पताल पहुंची और पति की मौत की खबर सुनी, वह बेहोश होकर गिर पड़ी। माता-पिता सहित पूरा परिवार बेसुध हो गया। आदित्य जाटव के पिता नंद किशोर रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं, जबकि बड़े भाई आईओसीएल में मैनेजर हैं। परिवार ने बताया कि आदित्य की तबीयत शादी से पहले बिल्कुल ठीक थी और किसी तरह की कोई बीमारी की शिकायत नहीं थी। अचानक हुई मौत के बाद परिजनों को ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ का शक है, लेकिन अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम करवाने का निर्णय लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जिला अस्पताल में दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियाँ अचानक मातम में बदल गईं और पूरा इलाका इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Groom dies two days after wedding: Falls in bathroom, family suspects silent attack, cause revealed only after post-mortem
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: groom dies, wedding, falls, bathroom, family suspects, silent attack, cause, revealed, only, post-mortem, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved