• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलवर में गोकशी का नया मामला, गाय की खाल व 40 किलो मांस बरामद, 3 गिरफ्तार

Gokshi new case in Alwar, cow skin and 40 kg meat recovered, 3 arrested - Alwar News in Hindi

अलवर। जिले के गोविंदगढ़ कस्बे में एक मकान से 40 किलो गोमांस और गाय की खाल बरामद हुई है। पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बड़बरा रोड परस्थित इस मकान में गोकशी कर मीट बेचने की वारदात का खुलासा होने के बाद लोगों में आक्रोश है।

श्रावण मास के पहले सोमवार को हुई घटना के विरोध में बाजार बंद हो गए। बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए। हिंदू संगठनों ने पुलिस के समक्ष विरोध जताया। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मूलसिंह राणा ने दोषियों पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने इस घर को ताला लगाकर अपने कब्जे में ले लिया है। एएसपी मूलसिंह राणा ने बताया कि बड़बरा रोड़ पर एक कसाई के घर से एक गाय की खाल व करीब 40 किलो गौमांस बरामद हुआ। घर में 3 महिलाएं अकबरी पत्नी खलील, भूरी पत्नी शकील, सजीना पत्नी शमीम उसे दो-दो किलो तौलकर बेचने के लिए थैलियों में पैक कर रही थीं।

गाय को जंगल में मारकर मांस घर लाया था बेटा

पुलिस पूछताछ में अकबरी ने बताया कि उसका बेटा शकील व उसका दोस्त सत्तार निवासी दोमड़ाकी गाय को जंगल में मार कर गौ-मांस बेचने के लिए घर लाया था। करीब आधा मांस लेकर उसका बेटा बेचने गया। आधा मांस पैक किया जा रहा था। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि शकील ने आवारा घूमती गाय को पकड़कर गोकशी की। गौमांस को चिकित्सक से जांच कराकर दफना दिया। गोकशी के बाद खालें भी कस्बे के ही एक व्यापारी को बेच दी जातीं थी। पुलिस ने गोदाम को बाहर से बंद कर निगरानी में ले लिया। थानाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को गोदाम को खोलकर जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gokshi new case in Alwar, cow skin and 40 kg meat recovered, 3 arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gokshi in alwar, alwar news, cow killing in alwar, cow skin, 40 kg meat recovered, womwn arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved