• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विमंदित बालकों को मिले उपहार तो चेहरे पर आई खुशीः बालकों को बांटी शिक्षण सामग्री

Gifts brought joy to the faces of mentally retarded children: Educational materials distributed to the children - Alwar News in Hindi

अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से मानसिक दिव्यांग और मूक बधिर बालकों को उपहार व शिक्षण सामग्री वितरित की तो वो खुशी से झूम उठे। खुदनपुरी रोड पर चल रहे आदर्श मूक बधिर व मानसिक विमंदित विद्यालय में यह सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर रेखा महलावत ने इन बच्चों से गीत व नृत्य करवाए। विद्यालय प्रधान पायल ने विद्यालय के बारे में जानकारी दी। संरक्षक दौलत राम हजरती ने कहा कि इन सभी विद्यार्थियों को डे्रस, सर्दी के कपड़े शीघ्र उपलबध करा दिए जाएंगे। मुख्य कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि इस बार सर्दियों में जरूरतमंद बालकों को जर्सियां वितरित की जाएंगी जबकि भारी संखया में कंबल भी बांटने के लिए मंगवाए हैं। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी तारेश जोरवाल, गुरप्रीत सिंह पवित्र, गायत्री परिवार से जुड़ी नेक कमाई के दिवाकरी ने नेक शिक्षा संस्कार वृक्ष स्कूल की संचालिका प्रतिभा सिंह, समाजसेवी प्रशांत शर्मा राजा, सुरभि शर्मा , इशिका शर्मा, रूपेश शर्मा तथा मनीष अरोड़ा उपस्थित थे। संचालन रेखा महलावत ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gifts brought joy to the faces of mentally retarded children: Educational materials distributed to the children
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nek kamai foundation, mentally challenged children, deaf-mute children, gifts and educational materials, adarsh deaf and mentally retarded school, rekha mahalawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved