• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनसमस्याओं व बदहाल सड़कों के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Congress worker reached collector in protest against peoples problems and bad roads - Alwar News in Hindi

अलवर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को आमजन की समस्याओं और बदहाल सड़कों के विरोध में जिला कलेक्टर राजन विशाल को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां सीवरेज की लाइन के काम को लेकर खो दी गई सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित रूप से सड़कों की खुदाई की जा रही है और काम पूरा होने के बाद घटिया सामग्री से सडक़ों का पेज वर्क किया जाता है। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिला कलेक्टर राजन विशाल का कहना था कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में ही निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress worker reached collector in protest against peoples problems and bad roads
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, worker, reached, collector, protest, against, peoples, problems, bad roads, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved