अलवर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुमोदन पर अलवर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी नियुक्त की गई है। लंबे समय बाद कार्यकारिणी गठित होने से क्या कांग्रेस को लाभ मिलेगा या गुटबाजी बढ़ेगी। हालांकि कार्यकारिण के गठन में पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग की है, फिर भी कुछ लोगों में नाराजगी सामने आई है। बहरहाल अब अन्य जिलों के लोगों को यह उम्मीद बंधी है कि उनके जिलों की कार्यकारिणी का गठन भी जल्दी होने वाला है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से सोशल मीडिया पर कई सवाल पूछे जा रहे हैं। एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि आरपीसीसी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से अनुरोध करता हूं कि राजस्थान में जिला कांग्रेस कमेटी या ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में तेली साहू समाज के लोगों को भी मौका दिया जाए। वहीं आमिर टांक ने लिखा है- इस कार्यकारिणी मे मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व मात्र 12% ओर मुस्लिम समुदाय से उम्मीद यह की वो 99% वोट पार्टी को दे विचार करें यह उपेक्षा उचित नहीं है। इसी तरह अन्य लोगों में भी नाराजगी है।
खासतौर पर बेरोजगार युवाओं ने इस कार्यकारिणी पर सवाल पूछा है कि सरकार बाकी भर्तियां कब निकाल रही है। जिनकी परीक्षा हो चुकी है, उनके रिजल्ट कब जारी होंगे। जो भर्तियां प्रोसेस में, उनको नियुक्ति कब दी जाएगी। बहरहाल जिन लोगों को कार्यकारिणी में जगह मिली है, उन्हें और उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है।
भागलपुर में फिर गिरा निर्माणाधीन पुल, 1717 करोड़ की लागत से हो रहा था तैयार
प्रियंका गांधी ने मांगा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा
अगली 'महापंचायत' सिर्फ पहलवानों की, तारीख का ऐलान तीन-चार दिन में: बजरंग
Daily Horoscope