• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा का नगरीय निकाय चुनावी घोषणापत्र जनता के बीच बना मजाक का विषय : टीकाराम जूली

BJPs Urban Body Election Manifesto Becomes a Subject of Ridicule Among the Public: Tikaram Jully - Alwar News in Hindi

अलवर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जारी किए गए चुनावी घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का यह घोषणापत्र जनता के बीच गंभीर चर्चा का विषय बनने के बजाय मजाक का विषय बन गया है। प्रदेशभर से आमजन से मिल रहे फीडबैक से साफ है कि लोग भाजपा के इन वादों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जूली ने कहा कि आमजन का सवाल सीधा है कि अब चुनाव के समय भाजपा की नींद क्यों खुली है? नगरीय विकास से संबंधित जिन समस्याओं की ओर भाजपा सरकार ने ध्यान नहीं दिया, चुनाव आते ही उन पर घोषणाएं और वादे किए जा रहे हैं। अब चुनाव नजदीक आए हैं तो पूरा सिस्टम हरकत में आ गया है, क्योंकि भाजपा को जनता के बीच अपने कामकाज का जवाब देना है और वोट की चोट का डर सता रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरों में सड़क, सफाई, सीवरेज, पेयजल, यातायात, आवारा पशु और बुनियादी शहरी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। जनता इन समस्याओं से रोज जूझ रही है, लेकिन सरकार ने पूरे कार्यकाल में इनका स्थायी समाधान करने के बजाय अब चुनाव के समय घोषणापत्र के जरिए नए वादे करने शुरू कर दिए हैं। अलवर सहित प्रदेश के अलग-अलग शहरों से जो प्रतिक्रिया सामने आ रही है, उसमें जनता भाजपा से उसके पिछले कामकाज का हिसाब मांग रही है।
जूली ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी अब जनता के लिए पुरानी ट्रिक हो चुकी है। जनता घोषणाओं और नारों के बजाय जमीन पर काम देखना चाहती है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करना और सत्ता में आने के बाद उन्हें भूल जाना भाजपा की कार्यशैली बन गई है। अब प्रदेश की जनता इन वादों के बहकावे में आने वाली नहीं है। मतदाता भाजपा को वोट की चोट से झटका देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJPs Urban Body Election Manifesto Becomes a Subject of Ridicule Among the Public: Tikaram Jully
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikaram jully, rajasthan congress, bjp rajasthan, municipal elections rajasthan, nagar nikay election, rajasthan politics, alwar news, rajasthan local body elections, bjp election manifesto, congress bjp clash, urban development rajasthan, bhajanlal sharma government, rajasthan municipal election 2026, rajasthan congress news, local elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved