• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भिवाड़ी ACB की कार्रवाई : लाइनमैन और निजी व्यक्ति 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bhiwadi ACB Action: Lineman and Private Individual Arrested for Accepting a Bribe of 5,000 - Alwar News in Hindi

अलवर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) भिवाड़ी इकाई ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम (JVVNL) रामगढ़, अलवर के लाइनमैन द्वितीय दिनेश कुमार और निजी व्यक्ति राजकुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई ACB मुख्यालय के निर्देश पर मुबारिकपुर क्षेत्र में की गई।

ACB को मिली शिकायत के अनुसार परिवादी के पिता के नाम करीब तीन वर्ष पहले कृषि कनेक्शन के लिए फाइल सहायक अभियंता, JVVNL रामगढ़ कार्यालय में जमा की गई थी। करीब दस माह पहले कार्यालय द्वारा डिमांड नोटिस जारी किया गया था, जिसकी राशि परिवादी द्वारा जमा करवा दी गई। इसके बाद कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर की इंडेंट कटाने और ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने के एवज में लाइनमैन दिनेश कुमार और लाइनमैन वीरेंद्र सिंह द्वारा 6,000 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद 14 नवंबर को ACB टीम ने गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन सही पाए जाने पर आज ट्रैप कार्रवाई की गई। DIG ACB मुख्यालय जयपुर राजेश सिंह के सुपरविजन में और ACB इकाई भिवाड़ी के DSP परमेश्वर लाल के नेतृत्व में टीम ने लाइनमैन दिनेश कुमार और निजी व्यक्ति राजकुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते ही पकड़ लिया। रिश्वत राशि मौके से बरामद कर ली गई।
दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ACB की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhiwadi ACB Action: Lineman and Private Individual Arrested for Accepting a Bribe of 5,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhiwadi, acb action, lineman, private individual, arrested, accepting, bribe, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved