खैरथल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गरीब को गणेश मानकर वंचित वर्ग, किसान, युवा और महिला के साथ ही हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक इन योजनाओं को पहुंचाने के संकल्प के साथ हमारी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत प्रदेशभर में शिविरों का आयोजन कर रही है।
शर्मा शुक्रवार को खैरथल-तिजारा के ग्राम असलीमपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पखवाड़े के माध्यम से ग्राम स्तर पर ही किसानों को वर्षों से लंबित राजस्व के विभिन्न प्रकरणों में तुरंत राहत मिल रही है। गांवों में इन शिविरों के माध्यम से पानी, बिजली, स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्य प्रमुखता से किए जा रहे हैं। वहीं, हर पात्र परिवार तक आयुष्मान कार्ड का वितरण एवं पशुओं का टीकाकरण भी किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने गरीबों का जीवन स्तर बनाया बेहतर- ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत बीपीएल परिवारों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 के बाद गरीब कल्याण की परिभाषा बदलकर उसका जीवन स्तर बेहतर बनाने का काम किया है। उनके नेतृत्व में हमारी सरकार युवा, महिला, किसान, मजदूर के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान बनाने के लिए राज्य सरकार ने राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना जैसी विभिन्न योजनाओं तथा इंदिरा गांधी नहर एवं गंगनहर के माध्यम से किसान और उद्योगों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की है।
वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
शर्मा ने कहा कि प्रदेश को बिजली के क्षेत्र में मजबूत बनाकर वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवायी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में पेपरलीक की घटनाओं से युवा निराश हो गया था, लेकिन हमारी सरकार ने रोजगार के सपने को साकार करते हुए 69 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। वहीं, पांच वर्ष में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के वादे को भी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए हैं। इनमें से 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू धरातल उतर चुके हैं। उद्योग की दृष्टि से भिवाड़ी और तिजारा समृद्ध क्षेत्र हैं। इसलिए हमारी सरकार ढाई हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य खैरथल-तिजारा जिले में करवा रही है।
अन्त्योदय संबल पखवाड़े में मिल रहा योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पखवाड़े में नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब तक सीमाज्ञान के करीब 28 हजार, नामांतरण के 66 हजार, सहमति विभाजन के 13 हजार से अधिक और रास्तों के 14 हजार प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। इसी तरह, इन शिविरों में राजस्व संबंधित प्रकरणों में अब तक 4 हजार से अधिक लंबित पत्थरगढ़ी प्रकरणों का निस्तारण किया गया है तथा 4 हजार से अधिक लंबित कुर्रेजात रिपोर्ट तैयार कर जनता को राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि गांव गूगलहेडी में लगभग 25 घरों तक पहुंचने का रास्ता उपलब्ध नहीं था, शिविर में अतिक्रमण किए गए रास्ते को खुलवाकर 100 लोगों को रास्ता दिया गया।
शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय खनन क्षेत्र में वर्ष 2023-24 में 7 हजार 460 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं, हमारी सरकार में यह 24 प्रतिशत की वृद्धि से बढ़कर 9 हजार 228 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर भी हमारी सरकार निरंतर सख्त कार्रवाई कर रही है। हमारी सरकार ने बजरी के 255 प्लॉटों की सफल नीलामी की है। उन्होंने कहा कि आमजन से संकल्प पत्र में किए गए एक-एक वादे को हम पूरा कर रहे हैं।
पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल के मुकाबले हमारे डेढ़ साल का कार्य अधिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने डेढ़ वर्ष में पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल के मुकाबले अधिक कार्य किए हैं। पूर्ववर्ती सरकार ने 5 साल में केवल एक लाख 75 हजार स्वामित्व कार्ड का वितरण किया, जबकि हमारी सरकार ने 18 माह में ही साढ़े 9 लाख कार्ड वितरित किए। हमने 3 लाख को कौशल प्रशिक्षण दिया, जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने पांच साल में केवल 2 लाख 35 हजार हजार को दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिजली उत्पादन क्षमता में 4 हजार 270 मेगावाट की वृद्धि की, जबकि गत सरकार 5 वर्षों में 3 हजार 948 मेगावाट ही बढ़ा पाई।
शर्मा ने कहा कि हमने 18 महीनों में 32 हजार से अधिक फार्म पौंड बनवाए जबकि गत सरकार ने 5 साल में केवल 29 हजार पौंड बनवाए गए। कुसुम ’सी’ में हमने 2 हजार 91 एलओपी जारी किए, जबकि गत सरकार ने पांच साल में 57 एलओपी ही दिए गए। वहीं, हमारी सरकार ने 1 हजार 381 गांवों को सड़कों से जोड़ा, जबकि पूर्ववर्ती सरकार 5 वर्षों में 1 हजार 104 गांवों को जोड़ पाई। हमने महज 18 महीनों में 10 लाख 51 हजार साइकिलें वितरित की हैं, जबकि गत सरकार ने पांच साल में केवल 10 लाख 36 हजार साइकिलें वितरित की गई। हमारी सरकार ने पिछले डेढ़ साल में 89 हजार स्कूली विद्यार्थियों को टैबलेट, लैपटॉप का वितरण किया, जबकि गत सरकार ने पूरे पांच साल में केवल 986 टैबलेट-लैपटॉप का वितरण किया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अब तक 142 राजकीय महाविद्यालयों के भवनों का निर्माण करा चुकी है, जबकि गत सरकार ने 5 वर्षों में केवल 57 भवनों का निर्माण करवाया था।
तिजारा विधानसभा क्षेत्र का हो रहा चहुंमुखी विकासमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खैरथल-तिजारा जिले में विभिन्न विकास कार्य करवा रही है। इन कार्यों से तिजारा विधानसभा क्षेत्र का भी चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि तिजारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है। खुशखेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया गया है। भिवाड़ी में नवीन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खोलने हेतु स्वीकृति जारी की जा चुकी है। वहीं, तिजारा में कन्या महाविद्यालय खोला जाएगा तथा भिवाडी को क्लीन एंड ग्रीन-इको सिटी बनाएंगे।
मुख्यमंत्री ने खैरथल-तिजारा और अलवर को दी विकास की विभिन्न सौगातें
- केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव
केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर, भरतपुर के लिए 5 हजार 432 करोड़ रुपये की चम्बल पेयजल योजना को स्वीकृति प्रदान कर तिजारा के 172 गांवों में पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि अलवर की रूपारेल नदी के लिए मुख्यमंत्री ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड के माध्यम से जो प्रस्ताव भेजा उसे नेशनल वाइल्ड लाईफ बोर्ड से स्वीकृति मिल चुकी है। इससे रूपारेल नदी में पानी की आवक होगी।
केन्द्रीय मंत्री यादव ने कहा कि बीडा के माध्यम से भिवाड़ी, नीमराणा और अब बहरोड़ तक सतत विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यहां के ओद्यौगिक क्षेत्र को दृष्टिगत रखते हुए बजट में पॉलिटेक्निक कॉलेज दिया, तिजारा के लिए कन्या महाविद्यालय, खैरथल-तिजारा में सावित्री बाई छात्रावास और एक महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास की भी सौगात दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उपलब्ध करवाई गई वित्तीय सहायता से भिवाड़ी में खेलों के विकास के लिए इंडोर स्टेडियम और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
यादव ने कहा कि बाबा मोहनराम स्थल के पास 102 हेक्टेयर क्षेत्र पर नगर वन विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से भिवाड़ी क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा दी गई कई बजट सौगातें मूर्तरूप ले रही है। वहीं, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न आधुनिक संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं।
जनसभा में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थी रामस्वरूप यादव और कैलाश देवी को सहमति के आधार पर विभाजन का प्रमाण पत्र, रोशन लाल (फार्म पौण्ड योजना), उगनता (तारबंदी योजना), देशराज (ड्रिप फव्वारा संयंत्र), शारदा देवी (मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना) एवं किशनलाल यादव (पीएम सुर्य घर मुफ्त बिजली योजना) को चैक प्रदान किए।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविर का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों की स्टॉल्स पर लाभार्थियो से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की लाभार्थी को चैक और स्कूल शिक्षा की मेधावी छात्राओं को स्कूटी का वितरण भी किया। उन्होंने सभास्थल पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ तथा ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक महंत बाबा बालक नाथ, सुखवन्त सिंह, विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार
15 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
मां श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही खुशी के कमरे में भागी थीं जान्हवी कपूर, एक्ट्रेस ने सुनाया दर्दनाक पल
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
14 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में रहेगा दिशाशूल, दोपहर 2:58 बजे से शाम 4:46 बजे तक रहेगा अमृतकाल
'जॉन डो' से ड्रीम डेब्यू कर भावुक हुईं सृष्टि सिंह, एक्ट्रेस बोलीं- यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा
कुमार सानू गाने से पहले अपनाते हैं खास ट्रिक, बताया कैसे सीखते हैं हर भाषा का उच्चारण
नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, वाराणसी में गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी और की पूजा
सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ तस्वीरें वायरल करने का आरोप, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा
कुमामोटो मास्टर्स: लक्ष्य सेन खिताब जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने
अंडर-19 एशिया कप के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न का माहौल, पिता और चाचा ने कहा- बेटे ने नाम रोशन किया
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
काशी में गूंजा ‘बम बम’ का जयकारा! गणेश आचार्य ने नमो घाट पर ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडम’ के महादेव भक्ति गीत का किया भव्य अनावरण
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच मां के साथ खास पल बिताती दिखीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
जब रिकॉर्डिंग में टूटी चप्पल पहनकर पहुंचे थे चित्रगुप्त, लता मंगेशकर से जुड़ा है दिलचस्प किस्सा
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा सिंह ने बताया कि कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
छठ पूजा के उषा अर्घ्य के लिए दिल्ली मेट्रो का विशेष इंतजाम : सोमवार सुबह 6 बजे की बजाय 4:30 बजे से शुरू होंगी सेवाएं

भाजपा ने 209 उम्मीदवारों की सूची को बताया मनगढ़ंत और निराधार, कहा-चयन प्रक्रिया नहीं हुई शुरू

बंगाल: पानीहाटी में झड़प के बाद बीजेपी कार्यकर्ता की मौत, इलाके में अशांति फैली
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी
अपेक्षा पोरवाल ने जेलर-2 में रजनीकांत के साथ अपने अनुभव को बताया सपने के सच होने जैसा
चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की जमकर तारीफ, बोलीं-वो सबको बेस्ट दिखाते हैं
'जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो', बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य
बाल दिवस विशेष : शोहरत से पहले की यादें: बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारों की बचपन की अनदेखी झलकियां
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 16/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope