• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलवर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 5 करोड़ की धोखाधड़ी के 23 वारंटों में फरार आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

Alwar Police Achieve Major Success : Accused Fugitive in 23 Warrants for Fraud Worth 5 Crore Arrested in Bhopal - Alwar News in Hindi

अलवर। अलवर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनआई एक्ट के करोड़ों रुपये के मामलों में पिछले 11 साल से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अरावली विहार थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने मोतीलाल भार्गव पुत्र रामस्वरूप निवासी अल्कापुरी थाना अरावली विहार अलवर हाल निशांतपुरी भोपाल नाम को गिरफ्तार किया है, जो करीब 5 करोड़ रुपये की राशि के चेक बाउंस मामलों और अन्य धोखाधड़ी के कुल 23 स्थाई वारंटों में वर्ष 2015 से फरार चल रहा था। आरोपी मोतीलाल भार्गव के खिलाफ अलवर के विभिन्न न्यायालयों से एनआई एक्ट के 15 स्थाई वारंट और कोतवाली थाने के 08 स्थाई वारंट जारी थे। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले 11 सालों से भोपाल (मध्य प्रदेश) में अपनी पहचान छिपाकर किराये के मकान में रह रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी और वृत्ताधिकारी उत्तर अंगद शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी रामेश्वर लाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों से मिली आसूचना के आधार पर भोपाल के निशांतपुरा इलाके में दबिश दी।
जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को न्यू चौकसी नगर, भोपाल से धर दबोचा। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी कई स्थाई और गिरफ्तारी वारंट लंबित हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से अन्य मामलों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है और संबंधित थानों से रिकॉर्ड साझा किया जा रहा है।
इस सफल कार्यवाही में अरावली विहार थाना पुलिस से एसएचओ रामेश्वर लाल, हैड कांस्टेबल राजाराम, कांस्टेबल मो. साहिद, युवराज (विशेष भूमिका) एवं श्रीमती सुनिता शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alwar Police Achieve Major Success : Accused Fugitive in 23 Warrants for Fraud Worth 5 Crore Arrested in Bhopal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alwar police, achieve major success, arrested in bhopal, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved