• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलवर : एसीबी ने 1.3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया पुलिस अधिकारी और दलाल

Alwar : ACB arrests police officer and broker red-handed while accepting a bribe of ₹1.3 lakh - Alwar News in Hindi

अलवर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के निर्देशन में एसीबी चौकी अलवर प्रथम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कन्हैयालाल, जो कि सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना कोतवाली, जिला अलवर के पद पर तैनात हैं, को 1,30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में मजलिश दलाल, एक प्राइवेट व्यक्ति, भी शामिल था जिसे आरोपी के साथ मिलकर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी एसीबी मुख्यालय के निर्देशानुसार की गई और इसमें आरोपी की संलिप्तता के ठोस सबूत हाथ लगे। एसीबी की महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी अलवर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। उक्त प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी कन्हैयालाल सहायक उप निरीक्षक है। अनुसंधान अधिकारी कन्हैयालाल ने परिवादी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में एफआर देने व एफआर को कोर्ट में पेश करने के लिये उनके दलाल मजलिश खां के मार्फत 150000/- रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहे थे।
जिस पर दिनांक 14.10.2025 को शिकायत का सत्यापन करवाये जाने पर आरोपी के दलाल द्वारा एफआई में इस पर दिनांक 14.10.2025 को मांग सत्यापन के दौरान दर्ज केस में एफआर देने व एफआर को कोर्ट में पेश करने के लिये आरोपी की उपस्थिति में दलाल मजलिश खां के मार्फत 130000/- रुपए की रिश्वत मांग करना तथा सहमत होने के तथ्य स्पष्ट रूप से पाये गये, जिस पर ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया गया। दौराने ट्रेप कार्यवाही आज दिनांक 15.10.2025 को आरोपीगण मजलिश, दलाल प्राइवेट व्यक्ति ने अपनी उक्त मांग के क्रम में 130000/- रुपए की रिश्वत राशि परिवादी से लेने पर ही उपस्थित आरोपी कन्हैयालाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना कोतवाली जिला अलवर को दी गई। दोनों आरोपीगण को रिश्वत राशि प्राप्त करते हुये निरूद्ध किया गया। रिश्वत की राशि पुलिस थाना कोतवाली अलवर में आरोपी के अनुसंधान कक्ष में रखी टेबल की दराज से बरामद की गई।
ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम ने राजेश सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस-प्रथम के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी महेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएलओ द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए कन्हैयालाल हाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना कोतवाली जिला अलवर व मजलिश दलाल प्राइवेट व्यक्ति को परिवादी से 130000/- रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alwar : ACB arrests police officer and broker red-handed while accepting a bribe of ₹1.3 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alwar, acb, arrests, police officer, broker, red-handed, accepting, bribe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved