• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरिस्का में रोमांच : पर्यटकों के सामने आया युवराज टाइगर ST-21, पेड़ से उतरकर भागते लेपर्ड का वीडियो वायरल

Adventure in Sariska : Tourists spot Prince Tiger ST-21, video of leopard running from tree goes viral - Alwar News in Hindi

अलवर। राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में गुरुवार को पर्यटकों के लिए 'डबल रोमांच' का दिन रहा। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को न केवल 'युवराज' के नाम से मशहूर टाइगर ST-21 की शानदार साइटिंग हुई, बल्कि एक लेपर्ड (पैंथर) को भी पेड़ से फुर्ती से उतरकर भागते हुए देखा गया। वन्यजीवों के इस अद्भुत नज़ारे को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। जिप्सियों के एकदम करीब पहुंचा टाइगर शाम की पारी में करीब 6 जिप्सियों में सवार होकर 50 पर्यटक जंगल की सैर पर निकले थे। जब पर्यटकों का काफिला कालां कुआं इलाके में पहुंचा, तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर युवराज टाइगर ST-21 सफारी ट्रैक पर आ गया। टाइगर को इतना करीब देख गाइड ने तुरंत जिप्सियों को रुकवा दिया। जैसे-जैसे टाइगर गाड़ियों की ओर बढ़ने लगा, सुरक्षा के लिहाज से चालकों को जिप्सियां कुछ कदम पीछे लेनी पड़ीं। 'युवराज' को करीब से निहारना पर्यटकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।
शिकार की तलाश में पेड़ से उतरा लेपर्ड
टाइगर की साइटिंग के बाद जब पर्यटकों का दल घानका इलाके की ओर बढ़ा, तो वहां एक पेड़ पर लेपर्ड बैठा नजर आया। जिप्सियों की आवाज सुनते ही लेपर्ड ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाई और देखते ही देखते पेड़ से नीचे उतरकर जंगल की गहराई में ओझल हो गया। उसकी इस तेजी को देख पर्यटक रोमांचित हो उठे।
रोमांच से भरा सरिस्का का जंगल
एक ही सफारी में टाइगर और लेपर्ड दोनों की साइटिंग होना दुर्लभ माना जाता है। वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि सरिस्का में लगातार बढ़ रही वन्यजीवों की सक्रियता पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। गुरुवार की इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब साझा किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Adventure in Sariska : Tourists spot Prince Tiger ST-21, video of leopard running from tree goes viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adventure in sariska, tourists, spot prince, tiger st-21, video, leopard, running, tree, goes viral, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved