• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डी-मार्ट में नकली बारकोड घोटाला उजागर: अरावली विहार पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को धोखाधड़ी में दबोचा

Fake barcode scam at D-Mart exposed: Aravali Vihar police nab accused Narendra for fraud - Alwar News in Hindi

अलवर। शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने डी-मार्ट स्टोर में चल रहे नकली बारकोड घोटाले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेंद्र पुत्र कुशाल, निवासी उपला सोनावा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी कंपनी के उत्पादों पर नकली बारकोड लगाकर कीमतों में हेराफेरी कर रहा था, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा था। डी-मार्ट प्रबंधन को जब स्टॉक मिलान और बिलिंग के दौरान बारकोड में अनियमितताएं दिखाई दीं, तो उन्होंने तुरंत अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी प्रोडक्ट्स पर असली बारकोड की जगह अपना बनाया हुआ नकली बारकोड चिपका देता था, जिससे उत्पाद की वास्तविक कीमत बदल जाती थी। इस चालाकी से वह कम कीमत में सामान लेता था, जबकि कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। शिकायत मिलने पर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नरेंद्र को धर-दबोचा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस कृत्य में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, और उसने कितने समय से यह धोखाधड़ी की गतिविधि जारी रखी हुई थी अरावली विहार थाने की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल कंपनी को राहत मिली है, बल्कि शहर में चल रहे ऐसे धोखाधड़ी के मामलों पर भी रोक लगने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fake barcode scam at D-Mart exposed: Aravali Vihar police nab accused Narendra for fraud
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alwar, aravali vihar police station, arrested, fake barcode scam, d-mart store, accused narendra, price manipulation, financial losses, crime news in hindi, crime news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved