• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष: मारपीट के बीच चली गोली, युवक रफीक खान की मौत

Bloody conflict over land dispute: A young man, Rafiq Khan, was shot during a fight and died - Alwar News in Hindi

अलवर। नौगांवा थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथगढ़ कॉलोनी में मंगलवार सुबह जमीन विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों, फरसियों और बांकड़ों से जमकर संघर्ष हुआ। इसी दौरान अचानक चली गोली 30 वर्षीय रफीक खान के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रफीक ड्राइवरी करता था और चार बच्चों का पिता था। इस हमले में तीन महिलाओं समेत करीब छह लोग घायल हुए, जिन्हें नौगांवा से जिला अस्पताल रेफर कराया गया। मृतक के परिजन शहरुउन खान के अनुसार, आरोपी सुपेदा, रोशन, फज्रू और सुलेमान के परिजनों ने मिलकर हमला किया। परिजनों का आरोप है कि विवाद सुब्बा की 8 बीघा जमीन से जुड़ा था। आरोपियों की करीब दो बिस्सा जमीन को लेकर कहासुनी हो रही थी। आरोपी बीच में रास्ता देने की मांग कर रहे थे, जबकि पीड़ित पक्ष का कहना था कि ऐसा करने से जमीन का पूरा नक्शा बिगड़ जाएगा।
परिजनों के अनुसार, आरोपी 50–60 लोगों के साथ आए और अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से शुरू हुआ विवाद गोली चलने तक पहुंच गया। परिवार वालों का दावा है कि झगड़ा सुबह 9 से 11 बजे तक करीब दो घंटे चला रफीक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। कोतवाली और NEB थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंच चुकी है। दूसरे पक्ष के कुछ घायलों को भी भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मौके और अस्पताल में तैनात है, ताकि स्थिति न बिगड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bloody conflict over land dispute: A young man, Rafiq Khan, was shot during a fight and died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alwar, land dispute, raghunathgarh colony, naugawan police station, violent clash, sticks spears mace, accidental shooting, rafiq khan dead, driver, father of four, crime news in hindi, crime news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved