अलवर। एक प्रेमी और प्रेमिका ने कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में प्रेमिका की मौत हो गई जब प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है, जहां उसका इलाज चल रहा है। खास बात ये है कि मृतका दो बच्चों की मां थी, जिसका 22 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह मामला है राजस्थान के अलवर जिले के बसई गांव का है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकाररी के मुताबिक पहले से शादीशुदा 35 वर्षीय मृतका सविता गांव के ही 22 वर्षीय हिम्मत सिंह से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सविता के दो बच्चे भी हैं। दो दिन से दोनों लापता थे। दोनों के परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। अचानक गांव के एक सूखे कुएं पर कुछ ग्रामीण आए। उन्हें कुएं के अंदर एक युवक और युवती खून से लथपथ पडे दिखाई दिए।
इतना देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पता चला कि दोनों लापता सविता और हिम्मत सिंह है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई नीमराणा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को कुएं से बाहर निकाला। लेकिन इसमें सविता की मौत हो चुकी थी। लेकिन हिम्मत सिंह की संासे चल रही थी। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ की तो सामने आया कि जख्मी हिम्मत सिंह का मृतका विवाहिता सविता के पास ही मकान है। इसके चलते दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया जो काफी दिनों से चल रहा था। सविता का पति मजदूरी करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope