• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कई बीमारियों से जूझ रहा है लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य विक्रम बराड़ : पारसमल जांगिड़

Vikram Brar, a member of Lawrence Bishnoi gang, is suffering from many diseases: Parsmal Jangid - Ajmer News in Hindi

अजमेर । एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य विक्रम बराड़ कई बीमारियों से जूझ रहा है। अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल के अधीक्षक पारसमल जांगिड़ ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य विक्रम बराड़ को कई बीमारियां हैं। उसे देखने वाले डॉक्टर से चर्चा के दौरान पता चला है कि उसे कई बीमारियां हैं। हालांकि, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चलता है। अगर किसी जांच की जरूरत होती है तो रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल भी भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि विक्रम बराड़ की मां बुधवार को उससे मिलने आई थी। जेल में उसके भूख हड़ताल पर होने की खबरों को उन्होंने खारिज कर दिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को विक्रमजीत सिंह बराड़ को अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया था। यहां अस्पताल में उसे लाने के लिए सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए गए थे। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से कमर दर्द की परेशानी से जूझ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उसकी याददाश्त खत्म हो रही है।
फरवरी माह में राजस्थान पुलिस ने विक्रम बराड़ को पटियाला से गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया है।
विक्रम बराड़ राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है। बारहवीं करने के बाद वह जब पंजाब विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए पहुंचा तो वहां की छात्र विंग के साथ जुड़कर काम करने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हुई। बिश्नोई छात्र राजनीति में था। यहीं से दोनों के बीच गहरी दोस्ती की नींव पड़ी जो आगे चलकर मजबूत हुई।
विक्रम बराड़ पर राजस्थान समेत कई राज्यों में दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज हैं। लॉरेंस बिश्नोई की मदद से वह भारत में हथियारों की तस्करी करने में शामिल रहा है। उस पर फिल्म स्टार सलमान खान को धमकी देने का भी आरोप है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vikram Brar, a member of Lawrence Bishnoi gang, is suffering from many diseases: Parsmal Jangid
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parsmal jangid, lawrence bishnoi gang, vikram brar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved