अजमेर। भाजपा
प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने मंगलवार को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में
लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। लांबा के साथ
संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, देहात अध्यक्ष बीपी सारस्वत, किशनगढ मार्बल
एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश टांक, भीयांसिंह रावत, महामंत्री जगमालसिंह रावत,
किशनसिंह रावत सहित अन्य पदाधिकारी थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा
प्रत्याशी लांबा ने पुष्कर विधान सभा क्षेत्र में गांव बूबानी, गाडियावास,
भूडोल, चाचियावास, नरवर, अरडका बबाइचा, रूपनगढ सहित अन्य क्षे़त्रों में
लोगों से जन संपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की गई। भाजपा
प्रत्याशी का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा
प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने चुनावी सभाओं में कहा कि मोदी के नेतृत्व
में देश व वसुंधरा के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। इसी
विकास को आगे बढाने के लिए उन्होंने जनता से भावुक अपील कर भाजपा को विजयी
बनाने का संकल्प दिलाया। लांबा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि यह परीक्षा
की घडी है। विकास और विभाजन के विचार के बीच हो रहे इस चुनाव में
कांग्रेस को पराजित कर विभाजनकारी ताकतों को सबक सिखाना है। लांबा ने कहा
कि कांग्रेस जातिवाद का जहर घोल रही है।
सुभाष चंद बोस की जयंती पर निकाली कमल विजय यात्रा
भारतीय
जनता युवा मोर्चा शहर जिला द्वारा सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर भाजपा
प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनीत
कृष्ण पारीक के नेतृत्व जिला महामंत्री अशोक शर्मा की अगुवाई में कमल विजय
यात्रा निकाली गई। कमल विजय यात्रा गांधी भवन से प्रारंभ हुई। यात्रा चूड़ी
बाज़ार, नया बाजार चौपड़, आगरा गेट चौराहे से सुभाष उद्यान पहुंची। यहां
सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। युवा मोर्चा के
जिलाध्यक्ष विनित कृष्ण पारीक ने कहा कि जिस तरह से सुभाष चंद्र बोस ने देश
को अंग्रेजो से मुक्त करवाया, उसी तरह भाजयुमों के कार्यकर्ता कांग्रेस को
बूथ मुक्त करेंगे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह छाबड़ा राजू
कुमावत कुशाल नोगिया सुभाष जाटव रवि मित्तल विपिन लखोटिया अनूप गुप्ता
राकेश किशोर पालरिया गौरव उपाध्याय डॉ मृत्युंजय शर्मा मंडल अध्यक्ष रमेश
मिश्रा ऋषि मंगलानी करण सिंह राठौड़ शक्ति जैन विजय कुमार साहू जितेंद्र
चौहान प्रितपाल दुआ राजेश खारोल ज्ञान प्रकाश मिश्रा संजय शर्मा अनुभव
शर्मा सनी नारनोलिया, राजेश तुंदावल सहित सैकड़ों युवा शामिल हुए।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope