अजमेर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सिद्धांत और दर्शन पर खड़ी भाजपा को पार्टी विद द डिफरेंस का आधार दिया। आज इस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच अन्य पार्टियों की तरह जूतम-पैजार होना आम बात हो चली है। अभी उत्तर प्रदेश के सांसद और विधायक बीच थप्प्ड़ और जूते चलने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ। ऐसा ही मामला राजस्थान के अजमेर में घटित हुआ। इसमें भाजपा के पूर्व अजमेर देहात जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा और भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा के बीच हाथापाई हो गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार, अजमेर के खरवा के तेजाजी थान के पास अजमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया था। इस मौके पर खरवा सरपंच प्रेमसिंह रावत ने पूर्व अजमेर देहात नवीन शर्मा को संबोधन के लिए बुलाया। वे मंच की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा ने माइक छिन लिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। यह मामला जूतम-पैजार में बदल गया। वहां मौजूद कोई बड़ा नेता बचाव करने नहीं आया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने संबोधित करके सभा को समाप्त की।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope