• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माइंस विभाग की अजमेर टीम ने देर रात औचक कार्रवाई कर अवैध खनिज परिवहनकरते चार डंपर जब्त किए

The Mines Department team in Ajmer conducted a surprise raid late at night and seized four dumpers transporting illegal minerals. - Ajmer News in Hindi

अजमेर । माइंस विभाग की अजमेर वृत की टीम ने विजय नगर-नसीराबाद क्षेत्र में देर रात व प्रातः तड़के अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ औचक कार्रवाई करते हुए चार डंपर जब्त किये हैं वहीं अवैध परिवहन करते हुए रेत के डंपर का खान विभाग की टीम द्वारा पीछा करने के बावजूद एक स्कार्पियों कार की मदद से भगा ले जाने में सफल हो गए। अजमेर वृत के अधीक्षण खनि अभियंता जय गुरुबख्सानी ने बताया कि शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए देर रात विजय नगर और नसीराबाद क्षेत्र में औचक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विजय नगर क्षेत्र में बजरी का अवैध परिवहन करते हुए दो डंपर जब्त किये गये। इसके साथ ही विजय नगर नसीराबाद क्षेत्र में दो डंपर ग्रेनाइट का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किये गये हैं। खान विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते एक डंपर का पीछा करने पर डंपर चालक ने रेत का बीच रोड़ ही फैलाते हुए फरार हो गया। रेत डंपर का पीछा करती विभागीय टीम के कार्य में एक स्कार्पियों से रास्ता रोकने और रेत के डंपर को भगाने में सहयोग किया।
अधीक्षण खनि अभियंता जय गुरुबख्सानी ने बताया कि विभागीय टीम में अधीक्षण खनि अभियंता के साथ ही खनि अभियंता विजिलेंस अजमेर, सहायक खनि अभियंता सावर शामिल रहे। उन्होंने बताया कि रेत का अवैध परिवहन कर भागने में सफल डंपर चालके, मालिकों और एस्कार्ट करती स्कार्पियों सवारों के खिलाफ पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Mines Department team in Ajmer conducted a surprise raid late at night and seized four dumpers transporting illegal minerals.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mines department rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved