जयपुर/अजमेर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए किए कार्यों में जिले का भिनाय पुलिस थाना सर्वश्रेष्ठ रहा है। जिले के 34 पुलिस थानों में से भिनाय थाना पुलिस ने अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए साढ़े 4 लाख रुपए सहयोग राशि के रूप में देकर मिसाल पेश है। अभियान के तहत भामाशाहों की सूची में भिनाय थाना चौथे नंबर है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भिनाय पुलिस ने 4.50 लाख रुपए के नाडी निर्माण का कार्य हाथ में लिया है। कार्य जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के एईएन के निर्देशन में होगा। पुलिसकर्मी श्रमदान, निर्माण कार्य तथा मशीनरी सप्लाई में सहयोग देंगे। अभियान के तहत दान देने वाले भामाशाहों के पहले तीन स्थानों पर अजमेर की एक प्रमुख सीमेंट कम्पनी, हिंदुस्तान जिंक तथा देश की एक जानी-मानी लॉजिस्टक कम्पनी है। जिले में जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण के तहत जिले को 1 करोड़ 20 लाख रुपए की सहयोग राशि भामाशाहों ने दी है। प्रथम चरण में 1 करोड़ 57 लाख रुपए का दान व सहयोग मिला था।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope