• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर में शुरू होगा रात्रि पर्यटन, 12 से रात 8 खुलेगा म्यूजियम

Rajasthan night tourism: Ajmer museum will open at 12 PM to 8 PM - Ajmer News in Hindi

अजमेर। राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब संग्रहालय रात में भी खोले जाएंगे। अजमेर के नया बाजार स्थित राजकीय संग्रहालय को 21 अप्रैल से रात्रि पर्यटन के लिए दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक खोला जाएगा। बता दें कि राज्य सरकार का विशेष ध्यान संग्रहालयों के विकास पर है। हाल ही अजमेर, भरतपुर, पाली, जैसलमेर, जोधपुर और सीकर में संग्रहालयों का जीर्णोद्धार कर कायाकल्प किया जा चुका है। संग्रहालयों के जीर्णोद्धार और रात में संग्रहालय खोलने से राज्य में पर्यटन बढ़ावा मिलेगा। रात्रि पर्यटन के लिए पांच माह पूर्व संग्रहालय का जीर्णोद्धार कर नए कलेवर में पेश किया गया। संग्रहालयों में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। संग्रहालय रात में खुलने से पर्यटन बढ़ने के साथ ही आय में वृद्धि भी होगी।
जीर्णोद्धार के बाद अजमेर राजकीय संग्रहालय पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। पहले यहां 2 गैलरी ही अवलोकनार्थ खुली हुई थी। अब यहां साफ सुथरी, सुसज्जित रोशनी युक्त 8 गैलरियों में घूमकर पर्यटक इतिहास से रूबरू हो सकते हैं। सभी गैलरियों में फोकस युक्त लाइटें, सभी जगह पंखे, विश्राम के लिए स्थान, एलईडी पर चलते हुए इतिहास की जानकारी मिल रही है।
जीर्णोद्धार के बाद पृथ्वीराज चौहान और चंद्रवरदाई के सजीव पुतले आपस में वार्ता करते प्रतीत होते हैं। अकबर-मानसिंह की हल्दी घाटी युद्ध से पहले चर्चा का चित्रण सभी को आकर्षित कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan night tourism: Ajmer museum will open at 12 PM to 8 PM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer museums, rajasthan night tourism, ajmer museum, ajmer museum open time, ajmer circle superintendent, neeraj tripathi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved