अजमेर। हाईकोर्ट ने अजमेर डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारियों को 6 हफ्तों में 2400 की पे ग्रेड देने का आदेश दिया है। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से याचिका दायर की हुई थी। फैसला आने के बाद तकनीकी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। यह मांग कर्मचारी लंबे समय से कर रहे थे, इसको लेकर वे हाईकोर्ट गए थे। प्रदेश सचिव हेमंत चौरसिया ने बताया कि वर्ष 2015 में ग्रेड पे 3 नंबर पे स्केल देते हुए ग्रेड पे 2400 करने हेतु याचिका लगाई थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें, प्रस्तुत साक्ष्य एवं दस्तावेजों पर बुधवार को अंतिम सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अशोक कुमार गौड़ ने राज्य सरकार एवं निगम प्रशासन को तकनीकी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से 3 नंबर पे स्केल 2400 देने के आदेश जारी किए। न्यायाधीश ने राज्य सरकार एवं निगम प्रशासन को 6 हफ्तों में उक्त आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए हैं। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता तनवीर अहमद ने पक्ष रखा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope