अजमेर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को पुष्कर सरोवर में ब्रह्माघाट पर सपत्नीक पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे जगहपिता ब्रह्मामंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति को इलायची की माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद उन्होंने अजमेर दरगाह में जियारत की। दरगाह जियारत के दौरान उनके लिए रेड कारपेट बिछाया गया। जिस पर चलकर वे दरगाह में पहुंचे। निजाम गेट पर उनका स्वागत किया गया। उनके सम्मान में शादियाने बजाए गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राष्ट्रपति ने निजामगेट की पहली सीढ़ी पर जैसे ही कदम रखा, दरगाह में
शादियाने बजाए गए। इसके बाद राष्ट्रपति बुलंद दरवाजे से होते हुए रेड
कारपेट पर ही बेगमी दालान से आस्ताना शरीफ पहुंचे और अकीदत के फूल पेश कर
जियारत की।
दरगाह में अकीदत के फूल
पेश करने के बाद वे सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। इसके बाद जयपुर लौट जाएंगे। राष्ट्रपति
कोविंद 14 साल पहले भी पुष्कर आए थे। लेकिन आज वे राष्ट्रपति बनकर आए हैं।
इससे पहले वे सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर हेलिकॉप्टर से घूघरा हेलिपेड पहुंचे। हेलीपेड पर उनका स्वागत किया गया
राष्ट्रपति का कार्यक्रम
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope