• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी के जन्मदिन पर गरीब नवाज की दरगाह में आज रात बनेगा विशेष लंगर

On PM Modis birthday, a special langar will be prepared tonight at Garib Nawazs dargah - Ajmer News in Hindi

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में बड़ी देग में लंगर बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 10 बजे दरगाह में मौजूद बड़ी देग में चार हजार किलो शुद्ध शाकाहारी मीठे चावल बनाए जाएंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए दरगाह कमेटी ने इस देग को बनाने का ऐलान किया है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। दरगाह के गद्दीनशीं और चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सैय्यद सलमान चिश्ती ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में पिछले 550 सालों से चार हजार किलो वाली एक बड़ी देग रखी हुई है, जिसमें शाकाहारी लंगर बनाया जाता है। इस देग में पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर लंगर बनाया जाएगा। इस लंगर को बनाते समय कुछ चीजों का खास ख्याल रखा गया है, ताकि हर धर्म के लोगों को ये लंगर बांटा जा सके।"
उन्होंने बड़ी देग का जिक्र करते हुए कहा, "सदियों से इस देग में शाकाहारी भोजन बनाया जा रहा है। इस देग में लंगर बनाने के लिए अलग-अलग धर्मों के श्रद्धालु भी चढ़ावा देते हैं। आज जो लंगर बनाया जाएगा, उसे आसपास के इलाकों में बांटा जाएगा। इंडियन माइनॉरिटी और चिश्ती फाउंडेशन इस लंगर को बनाने में सहयोग कर रही है। हम पीएम मोदी की सेहत के लिए भी दुआ करेंगे।"
वहीं, दरगाह से जुड़े हुए साहिबजादा अफशान चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पीएम मोदी अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को देखते हुए आज लंगर बनाया जाएगा, जो सभी श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा। साथ ही उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ भी की जाएगी।
बता दें कि अजमेर दरगाह में रखी जिस देग में चार हजार किलो लंगर बनाया जाएगा, उसे मुगल बादशाह अकबर ने अपनी मन्नत पूरी होने के बाद साल 1568 में भेंट किया था। इस देग में मीठे चावल या हलवा ही बनाया जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On PM Modis birthday, a special langar will be prepared tonight at Garib Nawazs dargah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer, prime minister narendra modi, khwaja moinuddin chishtis dargah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved