अजमेर। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रधान मंत्री मोदी के 9 वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल को देश ही नहीं दुनिया मान रही है।उन्होंने कहा कि इस अवधि में भारत ने विकास की ऐतिहासिक ऊँचाइयाँ छुई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वे अजमेर में पत्रकारों से सभा स्थल व भाजपा कार्यालय मे बात कर रही थी।उन्होंने कहा कि सफलता पूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी जी की पहली सभा राजस्थान में आयोजित हो रही है,वह भी अजमेर से यह हमारे लिए ही नहीं राजस्थान के लिए हर्ष की बात है।
राजे ने सभा स्थल का भी जायज़ा लिया।बाद में सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लिया।इस बैठक में प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व संगठन महामंत्री चंद्र शेखर जी मौजूद थे। विधायक अनिता भधेल, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक राम स्वरूप लम्बा, सांसद भगीरथ चौधरी, सांसद राम चरन बोहरा राजे के साथ थे।
राजस्थान में पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल : 1 अक्टूबर को सुबह से शाम और 2 से अनिश्चितकालीन बंद
दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के कर्मचारियों से 17 लाख रुपये लूटे
एशियाई खेल : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पुरुष स्क्वैश टीम का स्वर्ण पदक जीता
Daily Horoscope