• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑनलाइन अवैध गेमिंग ऐप से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Major Action by Ajmer Police: Gang Defrauding People via Illegal Online Gaming App Busted; Three Accused Arrested - Ajmer News in Hindi

अजमेर। अजमेर जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रामगंज थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन अवैध गेमिंग ऐप के माध्यम से लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, तीन मोबाइल चार्जर और दो एक्सटेंशन बोर्ड बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़, पुलिस उपाधीक्षक मनीष बड़गुर्जर, रामगंज थाना प्रभारी अनिल गुजराल तथा साइबर सेल प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामगंज थाना क्षेत्र के न्यू चंद्र नगर, विनायक पथ स्थित एक मकान में ऑनलाइन गेमिंग और जुआ-सट्टे के जरिए लोगों से ठगी की जा रही है। सूचना पर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मौके पर दबिश देकर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकिशन उर्फ प्रकाश भींचर (19) निवासी डाबोली मीठी, थाना डेगाना जिला नागौर, कैलाश (22) निवासी छोटी खाटू, थाना खुनखुना जिला नागौर तथा गोपाल डूकिया (18) निवासी जायल, जिला नागौर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ रामगंज थाने में प्रकरण संख्या 237/2026 दर्ज किया गया है, जबकि मामले की आगे की जांच आदर्श नगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश कर रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अपने सरगना से प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से किराये के मकान से लैपटॉप और मोबाइल फोन का उपयोग कर अवैध ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट संचालित कर रहा था। इसके जरिए लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी की जा रही थी। पुलिस अब गिरोह के सरगना, नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की गहन जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Action by Ajmer Police: Gang Defrauding People via Illegal Online Gaming App Busted; Three Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer police, ramganj police station, cyber cell, online gaming fraud, illegal gaming app, cyber crime, online gambling, cyber fraud, three arrested, laptop seized, mobile phones, rajasthan police, ajmer, nagaur, online scam, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved