• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर पुलिस का अवैध घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा एक्शन: स्पेशल टास्क फोर्स की 25वीं कार्रवाई में 2 बांग्लादेशी नागरिक डिटेन, अब तक कुल 59 हत्थे चढ़े

Major Action by Ajmer Police Against Illegal Infiltrators: Special Task Force Detains 2 Bangladeshi Nationals - Ajmer News in Hindi

​पश्चिम बंगाल सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर असम और कोलकाता होते हुए अजमेर पहुंचे थे आरोपी अजमेर। पुलिस मुख्यालय एवं अजमेर रेंज महानिरीक्षक डॉ. रवि के निर्देशानुसार अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों एवं अन्य घुसपैठियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अजमेर जिला पुलिस की विशेष टास्क फोर्स ने 25वीं कार्रवाई की है। टीम ने एक पुरुष और एक महिला सहित दो संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को दस्तयाब किया। अभियान के तहत अब तक अजमेर जिले में कुल 59 बांग्लादेशी नागरिकों को दस्तयाब किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों एवं अन्य घुसपैठियों की पहचान और नियमानुसार कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस एवं सीआईडी जोन अजमेर की संयुक्त विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र से सूचना संकलित करने के साथ तकनीकी साधनों एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर अजमेर के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में तलाश की।
इसी दौरान टीम ने दरगाह इलाके से दो संदिग्धों को दस्तयाब किया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम हलीमा खातून और रबीउल इस्लाम बताए। दोनों पति-पत्नी हैं और उन्होंने स्वयं को बांग्लादेशी नागरिक होना बताया।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद असम और कोलकाता में कुछ समय रुके तथा बाद में ट्रेन से अजमेर पहुंचे। दोनों अजमेर में खानाबदोश के रूप में जीवनयापन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Action by Ajmer Police Against Illegal Infiltrators: Special Task Force Detains 2 Bangladeshi Nationals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major action, ajmer police, against illegal infiltrators, special task, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved