• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पं दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

अजमेर। अजमेर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हो गया। केन्द्रीय उपभोक्ता एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सी आर चैधरी, केन्द्रीय वित्त एवं कम्पनी मामलात मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल और संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चैधरी, दीनबंधु चैधरी, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कमल पुट्टी, नगर निगम के उप महापौर संपत सांखला और अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद कुमार सेंगवा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर केन्द्रीय उपभोक्ता एवं नागरिक मंत्री सी आर चैधरी ने कहा कि 14 अप्रेल भारत के इतिहास में एक शुभ दिन है। इस दिन भारत को संविधान प्रदान करने वाले बाबा साहेब का जन्मदिन भी है। बाबा साहेब की 126वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से समाज को अनेकों संदेश प्राप्त होंगे। प्रतियोगिता का नामकरण पं दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी को ध्यान में रखकर किया गया है। पं उपाध्याय ने समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति के उत्थान के लिए दर्शन दिया। इस व्यक्ति को खड़ा करके विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार विशेष प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, संघर्ष एवं संगठन का संदेश देकर वर्तमान सरकार बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी गति से देश का विकास होने से भारत कुछ ही समय में विश्व के पांच चोटी के देशों में शुमार हो जाएगा। खिलाड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को तीन बातों की गांठ बांध लेनी चाहिए। खिलाड़ी को अपने मन में धैर्य, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम को विशेष स्थान देना चाहिए। विल्सा अल्फ्रेड का उदाहरण देकर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पांच वर्ष की आयु में पोलियो का शिकार व्यक्ति 18 वर्ष की आयु में तीन ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीत सकता है तो पूर्ण रूप से तंदुरूस्त खिलाड़ी भी नए रिकाॅर्ड बनाने की क्षमता रखता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Launch of Pandit Deendayal Upadhyaya Birth Centenary Cricket Competition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: launch of pandit deendayal upadhyaya birth centenary cricket competition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved