• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केकड़ी डिजिटल और आधारभूत सुविधाओं में एक मॉडल शहर के रूप में बनाएगा पहचान : झाबर सिंह खर्रा

Kekri to Establish Itself as a Model City in Digital and Infrastructure Facilities: Jhabar Singh Kharra - Ajmer News in Hindi

अजमेर। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को अजमेर जिले की केकड़ी नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। केकड़ी को राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन घोषित करते हुए शहरवासियों को 24 घंटे निःशुल्क इंटरनेट सुविधा की सौगात दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाएं बनाकर उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। आज का दौर डिजिटल क्रांति का है और आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा। ऐसे में केकड़ी को फ्री वाई-फाई जोन बनाना भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया दूरदर्शी कदम है। इस पहल से विद्यार्थियों, युवाओं, व्यापारियों और आमजन को नई संभावनाओं से जुड़ेंगे। यह योजना शहर को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी। खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। केकड़ी के सर्वांगीण विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में केकड़ी डिजिटल और आधारभूत सुविधाओं के मामले में एक मॉडल शहर के रूप में पहचान बनाएगा।
केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि केकड़ी को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।
इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास—
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। इनमें अप्रोच रोड एवं सीसी सड़क निर्माण, अजमेर रोड पर श्रीराम स्वागत द्वार, वार्ड संख्या 38 में नाली एवं सीसी सड़क निर्माण, नगर परिषद भूमि पर प्रस्तावित बस डिपो की चारदीवारी, बघेरा रोड़ स्थित कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण तथा कादेड़ा रोड़ से एफएसटीपी प्लांट तक अप्रोच रोड़ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से विकसित इस फ्री वाई-फाई परियोजना के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई राउटर स्थापित किए गए हैं। इस सुविधा के माध्यम से एक समय में लगभग 5 हजार से अधिक लोग इंटरनेट से जुड़ सकेंगे और नागरिकों को करीब 5 एमबीपीएस की निःशुल्क इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इंटरनेट सुविधा हर मौसम में उपलब्ध होगी तथा 3 साल तक संबधित कंपनी मेंटेनेंस करेगी। केकड़ी शहर राजस्थान का पहला शहर बन गया है जहां फ्री वाईफाई सुविधा उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kekri to Establish Itself as a Model City in Digital and Infrastructure Facilities: Jhabar Singh Kharra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kekri free wifi, ajmer development, jhabar singh kharra, rajasthan digital initiative, smart city kekri, free internet project, infrastructure development rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved