• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर में डिप्टी CM दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभाओं का किया सम्मान

Deputy CM Diya Kumari hoisted the flag and honored talented individuals in Ajmer. - Ajmer News in Hindi

अजमेर। देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मना रहा है। इसी क्रम में अजमेर पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत कि और ध्वजारोहण किया। उन्होंने भव्य परेड और बैंड सलामी का अवलोकन किया तथा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं स्वतंत्रता सेनानियों, भामाशाहों और समाजसेवियों को भी सम्मानित कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल आकर्षण का केंद्र रहा। परेड की शानदार प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में मौजूद लोगों में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का संचार किया।
कार्यक्रम में अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल , राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा , संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह , पुलिस महानिरीक्षक रवि , पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल , जनप्रतिनिधिगण, बालक -बालिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy CM Diya Kumari hoisted the flag and honored talented individuals in Ajmer.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy cm diya kumari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved