• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सर्व धर्म मैत्री संघ का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन: राष्ट्रपति से अजमेर के सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने की अपील

Demonstration of Sarva Dharma Maitri Sangh at Collectorate: Appeal to the President to maintain communal harmony in Ajmer - Ajmer News in Hindi

अजमेर। सर्व धर्म मैत्री संघ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने ज्ञापन में अजमेर दरगाह विवाद के संदर्भ में राष्ट्रपति से अपील की कि अजमेर के सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए कदम उठाए जाएं। सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि पिछले कुछ समय से समाज में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के बीच वैमनस्यता की भावना बढ़ रही है, जो अजमेर जैसी सांप्रदायिक सद्भावना की नगरी के लिए एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अजमेर, जहां तीर्थराज पुष्कर और ब्रह्मा जी की नगरी का महत्व है, वहीं ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रद्धा का केंद्र है। जैन ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया पर बार-बार इस विवाद को लेकर समाचार प्रसारित हो रहे हैं, जो न केवल दरगाह के प्रति श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं, बल्कि अजमेर की शांतिपूर्ण सर्वधर्म मैत्रीपूर्ण पहचान को भी खतरे में डाल रहे हैं।
संघ ने राष्ट्रपति से यह अपील की कि दरगाह मामले में कोई भी कानूनी या राष्ट्रीय निर्णय अजमेर और राजस्थान की समरसता और शांति को नुकसान न पहुंचाए, ताकि अजमेर का सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demonstration of Sarva Dharma Maitri Sangh at Collectorate: Appeal to the President to maintain communal harmony in Ajmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demonstration, sarva dharma, maitri sangh, collectorate, appeal, maintain, communal harmony ajmer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved