अजमेर। शहर की सबसे व्यस्त रहने वाली पुष्कर रोड के विस्तार में बाधा बने करंट हनुमानजी मंदिर को अब दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। सोमवार को खुद शहर महापौर ने हनुमानजी से हाथ जोडक़र मंदिर को स्थानांरित करने की अनुमति मांगी। इस अवसर पर मंदिर कलश यात्रा निकाली गई एवं हवन कार्यक्रम हुआ। काफी संख्या में श्रद्धालु भी इसमें शामिल हुए। बजरंगीबली के लिए अब जनसहयोग से आनासागर चौकी के पास भव्य नया मंदिर बनाया गया है। यहां मंगलवार को सुंदरकांड पाठ होगा एवं शनिवार को बजरंगबली को विधि-विधान के साथ यहां विराजमान किया जाएगा।
मंदिर स्थानांरित किए जाने की कड़ी में सोमवार को करंट वाले हनुमान मंदिर से निकाली गई कलश शोभायात्रा फॉयसागर पुलिस चौकी से रवाना हुई, जिसमें करीब 300 महिलाएं शामिल हुई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा का मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा पुलिस चौकी से फॉयसागर रोड होते हुए पुष्कर रोड, अद्वैत आश्रम होते हुए नवनिर्मित मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई।
इससे पहले महापौर धर्मेंद्र गहलोत सुबह करंट वाले बालाजी मंदिर पहुंचे। बालाजी की प्रतिमा को हटाने से पहले उन्होंने हाथ जोडक़र हनुमानजी से अनुमति मांगी। इसके बाद हवन का किया गया। इस धार्मिक आयोजन में चित्रकूट धाम के उपासक पाठक महाराज सहित स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे। करीब 32 साल पहले स्थानीय लोगों की मदद से मंदिर का निर्माण किया गया था। तब से ही लोगों की धार्मिक आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है। इस दौरान मंदिर में कई मौजूद श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope