• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर में नाली की निकासी को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, VIDEO VIRAL: लाठी-डंडों से हमला, चार लोग घायल

Clash between two parties over drainage in Ajmer, VIDEO VIRAL: Attack with sticks, four people injured - Ajmer News in Hindi

अजमेर। शहर के जवाहर की नाड़ी क्षेत्र में बुधवार को नाली की पानी निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। दो पक्षों के बीच लात-घूंसे और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी और मोबाइल VIDEO वायरल
झगड़े का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया और लोग डंडों और लात-घूसों से एक-दूसरे पर टूट पड़े।
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली की जलनिकासी को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
पुलिस जुटी जांच में
रामगंज थाना पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Clash between two parties over drainage in Ajmer, VIDEO VIRAL: Attack with sticks, four people injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: clash, between, two parties, drainage, ajmer, video viral, attack, sticks, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved