• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब महाराणा प्रताप सेना का अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा, सर्वे के लिए कोर्ट में याचिका

Claim of a Shiva Temple at Ajmer Dargah, Petition Filed in Court for Survey - Ajmer News in Hindi

महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले— देश संविधान से चलेगा अजमेर। महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने अजमेर दरगाह को शिव मंदिर बताते हुए इसके सर्वे की मांग को लेकर अजमेर कोर्ट में याचिका दायर करने का दावा किया है। परमार का कहना है कि यह मामला अब न्यायालय के माध्यम से लड़ा जाएगा और उन्हें संविधान व न्यायपालिका पर भरोसा है। अजमेर पहुंचे परमार ने कहा कि देश संविधान से चलेगा, किसी धार्मिक प्रतीक से नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में पुष्कर और प्रयागराज के गंगाजल को दरगाह में चढ़ाने की उम्मीद रखते हैं।
परमार के अनुसार उन्होंने इससे पहले राष्ट्रपति को भी याचिका दी थी, जिसे राज्य सरकार के मुख्य सचिव को अग्रेषित किया गया। अब सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह के नेतृत्व में अजमेर कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसमें दरगाह परिसर में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर सर्वे कराने की मांग की गई है।
ऐतिहासिक साक्ष्य पेश करने का दावा
परमार ने कहा कि याचिका में पुराने समय की तस्वीरें और शिवलिंग से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि जांच में उनके दावे गलत साबित होते हैं, तो संविधान के तहत जो भी सजा मिलेगी, वह स्वीकार करेंगे, लेकिन उन्हें विश्वास है कि वहां शिव मंदिर के प्रमाण मौजूद हैं।
विभिन्न एजेंसियों को बनाया जाएगा पक्षकार
वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने बताया कि याचिका में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), राजस्थान सरकार, केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय को पक्षकार बनाए जाने का प्रस्ताव है। उनका कहना है कि याचिका प्राचीन ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर दाखिल की जा रही है।
फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है और आगे की कानूनी प्रक्रिया कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Claim of a Shiva Temple at Ajmer Dargah, Petition Filed in Court for Survey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: claim, shiva temple, ajmer dargah, petition, filed, court, survey, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved