• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम में 80 युवाओं का पंजीकरण

Career guidance workshop and placement program organized - Ajmer News in Hindi

अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र एवं दयानंद कॉलेज अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दयानन्द महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. एम.के सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में 80 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। नेहरू युवा केन्द्र अजमेर के जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने महाविद्यालय प्राचार्य श्री लक्ष्मीकांत का आभार व्यक्त किया। युवा ही देश का भविष्य है। अपनी रूचि के अनुसार अपने लक्ष्य को पहचानने और लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करते रहे। साथ ही प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना दी। इस आयोजन में सन्दर्भ व्यक्ति के रूप में राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय की सह आचार्य डॉ. नेहा सिंह एवं महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के प्रो. अरविन्द पारीक ने कार्यशाला में पंजीकृत युवाओं को कैरियर से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया और उनको मार्गदर्शन प्रदान किया ।
दयानंद कॉलेज के युवा विकास केन्द्र प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र अजमेर के कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित यह कार्यशाला प्रतिभागियों के कैरियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी । महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल प्रभारी डा. मेघना टण्डन ने अपने प्रतिवेदन में कार्यशाला में सम्मिलित विभिन्न कम्पनियों की जानकारी दी। कार्यशाला के तोषनीवाल इण्डस्ट्ररीज, आईसीआईसीआई बैंक, पीरामल, सतगुरु आदि कम्पनियाँ उपस्थित थी । इस उपयोजन में डॉ. अनु शर्मा, डॉ. शफीक खान, डॉ. श्वेता, आकाश ठाकुर, एस.सी. सेठी, उन्नति शर्मा, डॉ. नूतन सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित थे। मंच संचालन दीपा हरवानी ने किया। पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुश्री निकिता सिंधी का भी योगदान रहा ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Career guidance workshop and placement program organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer, career guidance workshop, placement, program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved