अजमेर। शहर भाजपा कार्यकरणी की बैठक शनिवार को अजमेर संगठन प्रभारी महेश शर्मा ओर लोकसभा प्रभारी सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने बैठक ली। बैठक में महिला एंव बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, शहर अध्यक्ष अरविंद यादव सहित जिले की कार्यकारणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया तथा हालही में भाजपा को मिली पांच राज्यो की जीत पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान भाजपा की गुटबाजी भी नजर आई। शहर अध्यक्ष अरविंद यादव ने संगठन प्रभारी के सामने मंत्री अनिता भदेल की ओर से दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्ड में नाम नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। इस पर सांसद जौनापुरिया ने कहा संगठन मजबूत है और इस तरह की छोटी-मोटी गलतियां होती रहती है। इस तरह की प्रतियोगिता शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में कई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनको सरकार की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य सरकार की ओरसे जनता के हित के लिए जो भी बिल पास किए गए हैं उनकी भी जानकारी दी।
मुख्तार की मौत के बाद अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल'
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: बोले- हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो आई भी बोलता है AI भी बोलता है
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope