|
अजमेर। आनासागर के वेटलैंड और ग्रीन बैल्ट क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों के बावजूद कार्रवाई तीसरे दिन ठप रही। प्रशासनिक सुस्ती के चलते सेवन वंडर पार्क, गांधी स्मृति उद्यान और फूड कोर्ट में कोई तोड़फोड़ नहीं हुई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सेवन वंडर पार्क : गेट पर ताले लगे रहे, केवल एक गार्ड मौजूद था। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को नीचे रख दिया गया, लेकिन आगे की कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गांधी स्मृति उद्यान : गेट पर ताला, फुटपाथ का कुछ हिस्सा उखड़ा हुआ मिला, पर कोई नया काम नहीं हुआ।
फूड कोर्ट : एक हिस्सा तोड़ा जा चुका है, लेकिन बाकी दो हिस्सों पर कोई काम नहीं हुआ। पुलिस तैनात थी, मशीनें मौजूद थीं, मगर कार्रवाई रुकी रही।
पहले दो दिन क्या हुआ था?
10 मार्च 2025 : फूड कोर्ट और गांधी स्मृति उद्यान की पक्की फर्श तोड़ने का काम शुरू, सेवन वंडर पार्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई।
11 मार्च 2025 : स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी हटाया गया, फूड कोर्ट की एक विंग ध्वस्त की गई, गांधी स्मृति उद्यान की फर्श का कुछ हिस्सा उखाड़ा गया।
प्रशासन क्या कह रहा?
अतिरिक्त जिला कलेक्टर गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि "आज कार्रवाई होगी या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।" वहीं, कलेक्टर लोकबंधु और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के CEO से संपर्क नहीं हो सका।
अब सवाल ये है कि…: कोर्ट के आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों रुकी? क्या दबाव में आकर प्रशासन ने कार्रवाई ठंडी कर दी? क्या वेटलैंड और ग्रीन बैल्ट को संरक्षित रखने के आदेश बस कागजी रह जाएंगे?
यह मामला अब और पेचीदा हो गया है, देखना होगा कि प्रशासन अगला कदम कब उठाता है।
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, 14 साल की उम्र में रचा IPL इतिहास
स्पेन और पुर्तगाल में भीषण बिजली संकट: एक सप्ताह तक राहत की उम्मीद नहीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, दिग्गजों ने साझा किए अनुभव
Daily Horoscope