• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज से राममय हो जाएगा अजमेर, अयोध्या जैसा होगा उल्लास

Ajmer will be Rama, Ayodhya will be glee from today - Ajmer News in Hindi

अजमेर। अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा जैसा उल्लास अजमेर में भी देखने को मिलेगा। राम से बडा राम का नाम को चरितार्थ करते हुए 100 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की परिक्रमा करने का सौभाग्य अजमेरवासियों को लगातार 9 दिन तक मिलेगा। राम मय माहौल के बीच इस अनूठे और धार्मिक परिक्रमा महोत्सव का आयोजन आजाद पार्क में बनाई गई अयोध्या नगरी में रविवार से दोपहर से होगा। सुबह 11.30 बजे उदघाटन सत्र में परम श्रद्धेय जगत गुरु श्रीजी महाराज पीठाधीश्वर निम्बार्कपीठ, परम पूज्य गुरूदेव महामंडलेश्वर प्रज्ञा पीठाधीश्वर स्वामी प्रज्ञानन्द गिरि महाराज, श्री शक्तिपीठ जयपुर से साध्वी समदर्शी का सान्निध्य रहेगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत होंगे। अध्यक्षता नगर निगम महापौर ब्रजलता हाडा करेंगी। विशिष्ठ अतिथि सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक अनिता भदेल, पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत होंगे।
आयोजन कमेटी के संयोजक कंवलप्रकाश किशनानी ने बताया कि इस मौके पर संत समागम में नृसिंह मन्दिर होलीदड़ा के महंत श्याम सुन्दर शरण देवाचार्य, शान्तानन्द उदासीन आश्रम पुष्कर महंत हनुमानराम, नाथ जी की बगीची महंत गोवर्धनदास महाराज, चित्रकूट धाम पुष्कर के संत पाठक महाराज, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम महंत स्वरूपादास, नौसर माता मंदिर महंत रामा कृष्ण महाराज, लाड़ली घर से राष्ट्रीय संत कृष्णानंद, रामगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत शशिगिरी महाराज मौजूद रहेंगे। सबसे पहले विधि विधान से श्रीराम महामंत्रों का पूजन होगा। परिक्रमा आरंभ संत महात्मा और आगंतुक अतिथि करेंगे। परिक्रमा आरंभ होने के बाद संतों के आशीर्वचन का लाभ मिलेगा।
दोपहर 3 बजे से श्री रामानुज संकीर्तन मंडल की ओर से सुन्दरकाण्ड पाठ की प्रस्तुति रहेगी। शाम 6 बजे महाआरती होगी। शाम 6.30 बजे से रामोत्सव में सुरताल म्युजिकल ग्रुप की ओर से राम अर्चना प्रस्तुति होगा। सोमवार से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रामभक्त परिक्रमा का लाभ ले सकेंगे। दोपहर 2 बजे से शहर की विभिन्न मंडलियों की ओर से सुंदरकांड पाठ रहेगा। शाम 6 बजे महाआरती होगी। रामोत्सव का आनंद 6.30 बजे से प्राप्त होगा, इसमें हर दिन भक्तिभाव से ओतप्रोत कार्यक्रम होंगे।
अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को दिन में एलईडी पर अयोध्या से लाईव श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम राम भक्त देख सकेंगे। 6 बजे से 8 बजे तक मसानिया भैरवधाम राजगढ के उपासक चंपालालजी महाराज का पावन सान्निध्य मिलेगा। मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगे। अध्यक्षता नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा करेंगी। संत-महात्मा व अतिथियों के सान्निध्य में रामोत्सव के बाद परिक्रमा का विश्राम होगा।
उमेश गर्ग ने बताया कि महोत्सव के दौरान परिक्रमा प्रतिदिन शंखनाद से आरंभ होगी। जो भक्त शंखनाद करना चाहे उन्हें शंख स्वयं लाना होगा। इसी तरह सुंदरकांड प्रस्तुति के बाद 10 मिनट तक लगातार मंजीरे बजाए जाएंगे। श्रीराम राज्य की परिकल्पना करने वाली अजमेर की समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रतिदिन सम्मानित किया जाएगा। समाजों की ओर से लाए जाने वाले झंडे़ अयोध्या नगरी में नियत स्थान पर स्थापित किए जाने की सुविधा रहेगी। परिक्रमा व धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर दिखाया जाएगा। धर्मप्रेमियों के लिए चाय व पानी की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।
सत्यनारायण भंसाली ने बताया कि आजाद पार्क में बनाई गई अयोध्या नगरी में 84 फिट चोडा और 210 फिट लंबा तथा 84 फिट ऊंचा लंबाई व 50 बाई 50 ऊंचा विशाल डोम बनाया गया है। इसमें 100 अरब राम नाम महामंत्रों को परिक्रमा के निमित्त विराजित किया गया है। इसी परिसर में विशाल मंच तथा 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है ताकि भक्तजन प्रतिदिन प्रवचन, सुंदरकांड व अन्य आयोजनों का आनंद ले सकें।
राम राज्य की परिकल्पना से सुसज्ज्ति अयोध्या नगरी में डोम के बाहर का नजारा भी राममय रहेगा। भगवा रंग इसकी विशिष्टता रहेगी। प्रवेश द्वार तथा समूचे परिसर को संस्कार भारती के सहयोग से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। विभिन्न प्रकार की रंगोली, देवी देवताओं की मूर्तियां, रामदरबार से सजी झांकी अयोध्या नगरी की विशेषता है।
परिक्रमा महोत्सव समिति के पदाधिकारी व सदस्य उमेश गर्ग, सत्यनारायण भंसाली, शशि प्रकाश इंदोरिया समन्वयक समिति डॉ. प्रियशील हाड़ा, लेखराज सिंह राठौड़, डॉ. विष्णु चौधरी, सम्पत सांखला, शिवरत्न वैष्णव, दुर्गाप्रसाद शर्मा, मुकेश खींची, रामधनवानी, दीपक राठौड़, विजय सिंह मौर्य, महेन्द्र जैन मित्तल, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, शिवशंकर फतेहपुरिया, अशोक टांक, भारती श्रीवास्तव, ललित शर्मा, अभिलाषा यादव मार्गदर्शक मण्डल- खाजूलाल लाल चौहान, पूरन सिंह चौहान, सुनील दत्त जैन, कालीचरण खंडेलवाल, आनंद प्रकाश अरोड़ा, बाबूसिंह पंवार, राम सिंह चौहान, एस.एन. पांडे सहयोगी संस्थाएं- श्री मानव मंगल सेवा न्यास अजमेर, केशव माधव परमार्थ मंडल, सेवा भारती, लॉयन्स क्लब, भारत विकास परिषद, तुलसी जयंती समारोह समिति, दुर्गा वाहिनी, सांई बाबा मंदिर, समस्त श्री मानस मंडल, सिंधी समाज महासमिति सहयोग मुकेश डीडवानिया, नितिन शर्मा, सुमित खण्डेलवाल, कमल मूंदडा, अशोक पंसारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajmer will be Rama, Ayodhya will be glee from today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer, shri ram pran pratishtha, ayodhya, ajmer residents, 100 billion handwritten shriram name mahamantras, rama, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved