• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर पुलिस की बड़ी सफलता : 50 लाख रुपये कीमत के 215 गुमशुदा मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे

Ajmer Police Major Success : 215 Lost Mobile Phones Worth 50 Lakh Recovered, Returned to Rightful Owners - Ajmer News in Hindi

अजमेर। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान में साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की दृष्टि से चलाए जा रहे अभियान के तहत अजमेर में एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अजमेर पुलिस ने साइबर सेल एवं विभिन्न थाना पुलिस टीमों के संयुक्त अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत के 215 खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन अब उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए जा रहे हैं। यह विशेष अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय हिमांशु जांगिड तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल के सुपरविजन में चलाया गया। अभियान के दौरान जिला साइबर सेल एवं जिले के सभी पुलिस थानों की टीमों ने तकनीकी विश्लेषण, सीईआईआर पोर्टल मॉनिटरिंग और सतत फील्ड कार्रवाई के जरिए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भी बरामद हुए मोबाइल
एसपी अग्रवाला ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि कई मोबाइल फोन राजस्थान के अलग-अलग जिलों के अलावा अन्य राज्यों में भी उपयोग किए जा रहे थे। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में संपर्क स्थापित कर पुलिस टीमों ने लगातार मॉनिटरिंग एवं समन्वय करते हुए मोबाइल फोन बरामद किए।
अजमेर पुलिस की साइबर सेल एवं थाना पुलिस टीमों ने आधुनिक तकनीक, तकनीकी विश्लेषण और सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए कम समय में बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद किए। एसपी अग्रवाला ने इस अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों की मेहनत और तकनीकी दक्षता की सराहना की।
आमजन के लिए पुलिस की अपील
अजमेर जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरणों को सुरक्षित रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और सार्वजनिक परिवहन में विशेष सतर्कता बरतें। मोबाइल में मजबूत पासवर्ड, पिन या बायोमेट्रिक लॉक का उपयोग करें तथा “Find My Device” जैसी सुविधाएं सक्रिय रखें।
यदि मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत सिम बंद करवाकर सीईआईआर पोर्टल, राजकॉप सिटीजन ऐप अथवा नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल एवं सिम का दुरुपयोग रोका जा सके।
इस अभियान में हैड कांस्टेबल साबिर खान, कांस्टेबल अनिल कुमार सैनी (दरगाह), कांस्टेबल हिम्मत राम (रामगंज), कांस्टेबल जयपाल (कृष्णगंज), कांस्टेबल सुरेश चौधरी (डीएसटी) तथा जिला साइबर सेल अजमेर की टीम की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajmer Police Major Success : 215 Lost Mobile Phones Worth 50 Lakh Recovered, Returned to Rightful Owners
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer police major success, lost mobile phones, rightful owners, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved