• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर पुलिस की ईमानदारी और तत्परता : महिला का खोया 5.50 लाख का सोने का कड़ा 250 कैमरों की मदद से ढूंढ निकाला

Ajmer Police Honesty and Promptness : Woman Lost Gold Bangle Worth 5.50 Lakhs Recovered with the Help of 250 Cameras - Ajmer News in Hindi

कांस्टेबल रामनिवास को 10 हजार का इनाम अजमेर। अजमेर पुलिस ने एक बार फिर आमजन का दिल जीत लिया है, अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की मदद से पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में एक महिला का गुम हुआ करीब 3 तोला वजनी सोने का कड़ा बरामद कर उन्हें सही-सलामत सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला ने संबंधित कांस्टेबल को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। एसपी अग्रवाला ने बताया कि 20 अप्रैल की शाम करीब 5:45 बजे पुष्कर निवासी श्रीमती लिसा पारासर गंज तिराहा से फव्वारा सर्किल की ओर जा रही थीं। रास्ते में फोन आने पर उन्होंने स्कूटी रोकी और ग्लव्स उतारे, इसी दौरान उनका कीमती सोने का कड़ा कीमत करीब ₹5,50,000 हाथ से फिसलकर गिर गया। घर पहुँचने पर जब उन्हें कड़ा नहीं मिला, तो वे घबराहट के मारे बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल वैशाली नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों ने तुरंत अभय कमांड सेंटर को सूचना दी।
कांस्टेबल रामनिवास की मेहनत : 250 कैमरों का खंगाला डेटा
सूचना मिलते ही अभय कमांड सेंटर में तैनात कांस्टेबल रामनिवास कड़वा (489) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने गंज तिराहा से फव्वारा सर्किल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज में एक बिना नंबर की स्कूटी पर सवार युवक कड़ा उठाते हुए दिखाई दिया।
कांस्टेबल रामनिवास ने हार नहीं मानी और करीब 200-250 सीसीटीवी कैमरों का रूट चार्ट तैयार कर पीछा किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक की पहचान की गई और उसके घर पहुँचकर सोने का कड़ा बरामद कर लिया गया।
भावुक हुई महिला, एसपी ने दिया इनाम
अपना खोया हुआ जेवर वापस पाकर श्रीमती लिसा पारासर भावुक हो गईं और उन्होंने अजमेर पुलिस व कांस्टेबल रामनिवास का आभार व्यक्त किया। जवान की इस असाधारण कर्तव्यनिष्ठा और तकनीकी सूझबूझ को देखते हुए एसपी अग्रवाला ने कांस्टेबल रामनिवास कड़वा को ₹10,000 का नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्मिक विभाग की गरिमा बढ़ाते हैं। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि संकट में फंसे नागरिक की हर संभव सहायता करना भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajmer Police Honesty and Promptness : Woman Lost Gold Bangle Worth 5.50 Lakhs Recovered with the Help of 250 Cameras
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer police, honesty and promptness, woman, lost gold bangle, recovered, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved