अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अजमेर के सभी वार्डों में शुक्रवार को कमल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में निकलने वाली कमल तिरंगा या़त्रा मंडल स्तर पर निकलेगी। तिरंगा यात्रा में शहर पदाधिकारी भाजपा महिला मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससीसएटी मोर्चा, मंडल पदाधिकारी, बूथ पदाधिकारी और पन्ना प्रमुख शामिल होंगे। कमल तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छ और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए लोगों मतदान करने की अपील करेंगे। कमल तिरंगा यात्रा भाजपा अजमेर के सभी 6 मंडलों के नेतृत्व में निकाली जाएगी। कमल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी और बाल एवं महिला विकास विभाग मंत्री अनिता भदेल ने बैठक ली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हाईकोर्ट में पुलिस ने कहा-अमृतपाल पुलिस हिरासत में नहीं है, भगोड़ा है, गिरफ्तारी के प्रयास जारी
आबकारी नीति घोटाला : सीबीआई मामले सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई
कर्नाटक में बेरोजगारों और युवाओं के लिए राहुल गांधी ने किया क्या ऐलान, यहं पढ़ें
Daily Horoscope