• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षकों की वेतन विसंगति का शीघ्र होगा समाधान : वासुदेव देवनानी

ajmer news : salary discrepancy of Teacher will be resolved soon : education minister Vasudev Devnani - Ajmer News in Hindi

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिले के शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों की वेतन विसंगति संबंधी समस्याओं का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर जिले के तोपदड़ा स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में उपनिदेशक व जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अजमेर के शिक्षकों की वेतन विसंगति संबंधी जो भी समस्या है, उसे विशेष प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। इसके लिए अधिकारियों को बीकानेर निदेशालय में भेजकर कार्रवाई की जाएगी। देवनानी ने बैठक में अधिकारियों को कार्य आवंटन, लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, स्टाफिक पेटर्न की समस्या, सघन विद्यालय निरीक्षण तथा शिक्षा का अधिकार आदि विषयों पर चर्चा कर निर्देश दिए कि अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें। बैठक में विभिन्न स्तरों के अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ajmer news : salary discrepancy of Teacher will be resolved soon : education minister Vasudev Devnani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer news, salary discrepancy of teacher, education minister vasudev devnani, minister vasudev devnani, meeting of ajmer district educational officer, ajmer hindi news, ajmer latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, अजमेर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, अजमेर जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved