• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर ACB की बड़ी कार्रवाई : अंटाली तहसीलदार के लिए 60,000 रुपये रिश्वत लेते ई-मित्र संचालक गिरफ्तार

Ajmer ACB Major Action : E-Mitra Operator Arrested for Taking a Bribe of 60,000 for the Tehsildar of Antalali - Ajmer News in Hindi

अजमेर/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की अजमेर इंटेलिजेंस इकाई ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के खेल का पर्दाफाश किया है। टीम ने भीवाड़ा जिले की अंटाली तहसील के तहसीलदार गणेश कच्छावा के लिए रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए एक ई-मित्र संचालक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने अपनी फर्म के नाम पर ग्राम जवानपुरा (तहसील अंटाली, भीलवाड़ा) में लीज पर ली गई जमीन की 'लीज डीड' रजिस्टर्ड करवाने के लिए आवेदन किया था। जब वह ई-मित्र संचालक हेमराज खटीक से मिला, तो उसने तहसीलदार से सेटिंग की बात कही। शिकायत के अनुसार, आरोपी हेमराज ने बताया कि तहसीलदार साहब ने काम के बदले एक एयर कंडीशनर (AC) और 10,000 रुपये प्रति बीघा के हिसाब से रिश्वत की मांग की है।
एसीबी ने शिकायत का सत्यापन 9 और 10 मार्च को किया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। आज पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के सुपरविजन में निरीक्षक कंचन भाटी के नेतृत्व में जाल बिछाया गया।
जैसे ही परिवादी ने ई-मित्र संचालक हेमराज खटीक को रिश्वत की राशि के 60,000 रुपये थमाए, उसने पैसे लेकर अपनी मेज की दराज में रख दिए। इसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया और दराज से रिश्वत की राशि बरामद कर ली।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में अब तहसीलदार गणेश कच्छावा और अन्य संदिग्धों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajmer ACB Major Action : E-Mitra Operator Arrested for Taking a Bribe of 60,000 for the Tehsildar of Antalali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer acb trap, antali tehsildar bribe case, hemraj khatik arrested, ganesh kachhawa tehsildar, rajasthan corruption news, bhilwara land lease bribe, acb intelligence ajmer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved