• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर में जेएलएन अस्पताल में 150 सफाई कर्मी हड़ताल पर:बकाया मानदेय जारी करने की मांग, अस्पताल में गंदगी से हालात बिगड़े

150 sanitation workers on strike in JLN Hospital in Ajmer: Demand for release of pending honorarium, situation worsened due to dirt in the hospital - Ajmer News in Hindi

अजमेर। संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में कार्यरत 150 सफाई कर्मी मंगलवार को दूसरे दिन पर हड़ताल पर रहे। इससे पहले सफाई कर्मी काली पट्टी बांधकर बकाया मानदेय जारी करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे। कर्मचारियों ने मांगी पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण अस्पताल की सफाई व्यवस्था ठप हो चुकी है।

अस्पताल के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से आपातकालीन यूनिट सहित विभिन्न वार्डों व ऑपरेशन थिएटर में साफ-सफाई नहीं हो सकी। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सभी जगह बायो मेडिकल वेस्ट की बाल्टियां भी भरी ही रह गई है। जिसके कारण व्यवस्था बिगड़ चुकी है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि पहले सफाई का ठेका इंदौर की फर्म प्रथम नेशनल सिक्योरिटी इंदौर के पास था। इस फर्म ने 18 माह की पीएफ राशि के 34 लाख 5024 और ईएसआई के 567504 रुपए सफाई कर्मचारी को नहीं दीए।
1 जनवरी 23 से 31 जुलाई तक 7 माह के बड़ी हुई दर 26 रुपए प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशि व एरियर का भुगतान बकाया चल रहा है। वर्तमान में अस्पताल में सफाई का ठेका बिलीव सॉल्यूशन सर्विसेज व न्यू पालम विहार गुरुग्राम के पास है। यह ठेका 1 अगस्त 2023 से शुरू हुआ। इस फर्म का भी एरियर बकाया है।
सफाई कर्मचारियों ने कहा कि 2014-15 में ऑप्शनल व्यवस्था के दौरान सफाई कर्मचारी का एक माह आठ दिन का भुगतान शेष है। कर्मचारियों बकाया मानदेय जारी करने के बाद ही काम पर आने की जिद पर अड़े हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-150 sanitation workers on strike in JLN Hospital in Ajmer: Demand for release of pending honorarium, situation worsened due to dirt in the hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jln hospital, ajmer, demand, release, pending honorarium, situation, worsened, hospital, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved