• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर में डॉक्टर के फ्लैट में 15 लाख की चोरी : 20 मिनट में गहने लेकर फरार हुए दो बदमाश, वारदात सीसीटीवी में कैद

15 lakh rupees stolen from a doctor flat in Ajmer: Two criminals fled with the jewelry in 20 minutes, the incident captured on CCTV. - Ajmer News in Hindi

अजमेर। शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में कोटड़ा स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में दिनदहाड़े 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए गए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में साफ़ कैद हुई है।

गार्ड से बातचीत करते दिखे चोर सीसीटीवी फुटेज में दो युवक अपार्टमेंट परिसर में प्रवेश करते और फ्लैट में घुसने से पहले काफी देर तक गार्ड से बातचीत करते नजर आए। इसके बाद दोनों लिफ्ट से छठी मंजिल पर पहुंचे और डॉक्टर के फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
20 मिनट में पूरी वारदात
अंदर पहुँचकर दोनों बदमाशों ने करीब 20 मिनट तक पूरे फ्लैट को खंगाला और अलमारियों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए। चोरी के बाद दोनों बिना किसी हड़बड़ी के अपार्टमेंट से बाहर निकल गए।
ड्यूटी से लौटी डॉक्टर को मिली चोरी की सूचना
पीड़ित डॉ. अवंतिका शर्मा, जो आयुर्वेद चिकित्सक हैं, ने बताया कि वह सुबह काम पर गई थीं। दोपहर में जब वे वापस लौटीं, तो फ्लैट का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
फिंगरप्रिंट और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और फिंगरप्रिंट व एफएसएल टीम को बुलाया। दोनों टीमों ने फ्लैट से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-15 lakh rupees stolen from a doctor flat in Ajmer: Two criminals fled with the jewelry in 20 minutes, the incident captured on CCTV.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 15 lakh rupees, stolen, doctor, flat in ajmer, captured on cctv, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved