• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑपरेशन खुशी-11 : अजमेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता नाबालिग बालिका को सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंपा

Operation Khushi-11: Ajmer Police takes swift action, finds missing minor girl safely and hands her over to her family - Ajmer News in Hindi

​खास खबर। अजमेर अजमेर पुलिस ने संवेदनशीलता और मुस्तैदी की मिसाल पेश करते हुए लापता नाबालिग बालिका को सुरक्षित ढूंढ निकालकर उसके परिवार को सौंप दिया है। 'ऑपरेशन खुशी-11' अभियान के तहत क्रिश्चियन गंज (कृष्णगंज) थाना पुलिस ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जिससे एक परेशान परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है। लोहागल निवासी हरीश चीता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी 17 वर्षीय भतीजी हीना 9 अक्टूबर को सुबह घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। ​150 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, दरगाह बाजार में मिली सुरक्षित बालिका की तलाश के लिए थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दिन-रात एक करते हुए लोहागल, पंचशील, वैशाली नगर, आनासागर चौपाटी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल-ढाबों और रैन बसेरों सहित विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।
​पुलिस टीम ने लगभग 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आमजन को फोटो दिखाकर जानकारी जुटाई। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने बालिका को दरगाह बाजार क्षेत्र से पूरी तरह सकुशल दस्तयाब कर लिया। ​
परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशीः
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी लाडली को सही-सलामत पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और अजमेर पुलिस की तत्परता व मानवीय दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त किया। राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय' को चरितार्थ करते हुए पुलिस टीम ने एक बार फिर जनता का भरोसा जीता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Operation Khushi-11: Ajmer Police takes swift action, finds missing minor girl safely and hands her over to her family
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer police missing girl rescued, operation khushi 11 campaign, christian ganj police station ajmer, minor child recovered reunited with family, rajasthan police sensitive policing, operation smile human trafficking rescue, child tracing initiative rajasthan, special news ajmer, crime news in hindi, crime news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved